रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ की एक और अनुकरणीय पहल
रायपुर / राजनांदगांव-साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग लगातार अपनी क्षमतानुसार गरीबों, जरूरतमंदों एवं असहाय लोगों को मदद कर अपने सामाजिक दायित्व के निर्वहन में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है। रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने बताया कि रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ के नवीन गठन के पश्चात लगातार सामाजिक गतिविधियों में तेजी आई है चाहे जरूरतमंद लोगों को मदद करने का मामले हो चाहे समाज के शोषित व पीड़ित लोगों की आवाज उठाने की बारी आई हो चाहे अन्य रचनात्मक कार्यों में हो लगातार रायपुर संभाग युवा प्रकोष्ठ अग्रणी भूमिका निभा रहा है।
राजनादगांव की रहने वाली समाज की अनाथ असहाय बिटिया के बारे में जैसे ही पता चला संभाग अध्यक्ष प्यारे लाल साहू ने समाज की बेटी के हाथ पीले करने के लिए अपनी टीम के सहयोग से नगद राशि प्रदान करते हुए सुखद एवं सफल वैवाहिक जीवन की अग्रिम बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।
बहरहाल साहू समाज युवा प्रकोष्ठ रायपुर संभाग के इस पहल से अन्य गांव, कस्बों व नगरों के लोगों को भी सामाजिक सहभागिता से जरूरतमंद गरीब, अनाथ बेटा या बेटी के विवाह में हाथ बंटाने की प्रेरणा जरूर मिलेगी।
इस पुनीत कार्य से आर्थिक रूप से संपन्न एवं सक्षम को सीख मिलेगा कि अगर आप किसी का सहयोग करना चाहे तो उसके लिए दिन तारीख की कोई जरूरत नहीं है। बस आप अपना कदम आगे बढ़ाये बाकी के लोग आपके साथ हो जाएंगे। और किसी जरूरत मन्द की मदद हो जाएगी