तीसरी कड़ी में श्री भूपेश बघेल ने प्रदेशवासियों को दी ‘स्वास्थ्य तथा मातृ शक्ति’ पर केन्द्रित योजनाओं की जानकारी
गौठान दिवस के रूप में मनाया जाएगा गोवर्धन पूजा
गांधी विचार पद यात्रा के दौरान जेन्जरा में सुना गया लोकवाणी
जिले में उत्साह के साथ सुना गया रेडियो वार्ता
जिला सीइओ सहित आम नागरिक और पद यात्रियों ने सुना मुख्यमंत्री जी का रेडियो प्रसारण
( चन्दन साहू ) गरियाबंद 13 अक्टूबर 2019/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज ’स्वास्थ्य एवं मातृशक्ति’ पर आधारित मासिक रेडियो कार्यक्रम लोकवाणी के तीसरे प्रसारण की शुरूआत दाई-बहिनी, सियान-जवान, लइका जम्मो मन ला जय जोहार से की। उन्होंने छत्तीसगढ़ी में इस सरल और सरस संबोधन के साथ पूरे वातावरण को सहज बना दिया। मुख्यमंत्री ने मासिक रेडियो वार्ता में छत्तीसगढ़ की संस्कृति में मातृशक्ति की पूजा की परम्परा का उल्लेख कर उनका नमन करते हुए अपनी बात की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो प्रसारण लोकवाणी को जिले में उत्साह के साथ सुना गया । आज ग्राम चिखली, जेन्जरा ,मैनपुर कला में गांधी विचार में शामिल पदयात्रियों ने भी लोकवाणी सुना ।
ग्राम चिखली में जिला सी.ई.ओ श्री आर.के.खुटे, अतिरिक्त सीईओ श्री एच.आर. सिदार, शफीक खान, सरपंच श्रीमती सरीता ध्रुव ने ग्रामीणों के साथ वहीं ग्राम जेन्जरा में जनपद सीईओ स्वेच्छा सिंह, दिनेश सोनी, सरपँच मिलेश्वरी साहू सहित ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि ने भी कार्यक्रम सुना। ग्राम मैनपुर कला में गांधी विचार यात्रा के पद यात्रियों ने भी कार्यक्रम सुना। साथ ही कलेक्टर के निर्देश में सभी पंचायतों, नगरीय निकायों, आश्रम-छात्रावास में भी लोकवाणी सुनने की व्यापक व्यवस्था की गई थी ।
मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि त्यौहारों की इस श्रृंखला में शरद पूर्णिमा के अवसर पर रात में अमृत बरसेगा और यहां रामधुनी का कार्यक्रम लोगांे में उल्लास भरेगा। इसके बाद लक्ष्मी पूजा, गोवर्धन पूजा, मातर, भाई-दूज आदि का पर्व उत्साह के साथ मनाया जाएगा। हमारे यहां गौरा-गौरी, गोवर्धन पूजा और मातर-भाईदूज के साथ पड़की-सुवा और राउत नाचा से दीवाली के रंग चटख होते हैं। इसलिए हमने गौरा-गौरी उत्सव और गोवर्धन पूजा को ’गौठान दिवस’ के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। लोकवाणी में माताओं-बहनों ने राज्य सरकार के सुपोषण अभियान की सराहना करते हुए इसे गर्भवती और शिशुवती माताओं के लिए बताया फायदेमंद बताया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी में कहा कि राज्य में हमारी सरकार आने के बाद यहां महिलाओं के हित तथा उत्थान पर विशेष ध्यान देते हुए पहली प्राथमिकता मातृशक्ति को दी गयी है। उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में त्यौहारों की एक समृद्ध श्रृंखला है। यहां हरेली, तीजा के बाद इसी माह क्वांर में नवरात्र पर्व भी उत्साह के साथ मनाया गया। गांव-गांव में रामलीला और आदिवासी अंचल बस्तर में दशहरा पर्व की छटा सहित छत्तीसगढ़ की विविध लोक संस्कृति देश-दुनिया तक विख्यात है।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने लोकवाणी में यह जानकारी भी दी कि आगामी 27, 28 और 29 दिसंबर को राजधानी रायपुर में राष्ट्रीय आदिवासी नृत्य महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें विकासखण्ड स्तर पर प्रतियोगिता होगी। चुने हुए नृत्य दल जिला तथा राज्य स्तर पर प्रदर्शन करेंगे। इससे ब्लॉक से लेकर राज्य स्तर तक प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने कहा कि सुपोषण अभियान बच्चों में कुपोषण दूर करने सहित गर्भवती माताओं तथा शिशुवती माताआंे के लिए बहुत फायदेमंद है। जच्चा और बच्चा का बेहतर स्वास्थ्य हमारी पहली प्राथमिकता में है। सरकार द्वारा समुदाय की समुचित भागीदारी, स्थानीय जनता की रूचि और स्थानीय पोषण सामग्री के उपयोग पर बल दिया गया और पहले की पूरक-पोषण आहार देने की व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव कर प्रदेश भर में सुपोषण अभियान का यह महत्वपूर्ण कार्यक्रम लागू किया गया है। लोकवाणी सुनने के बाद सरपंच श्रीमती सरीता ध्रुव,पंच श्रीमती अमरीका निषाद व श्रीमती बैशाखीन ध्रुव ने मातृशक्ति के संबंध में मुख्यमंत्री जी की विचारों से प्रभावित होकर गांव के विकास के लिए महिलाओं को संगठित होकर आगे आने की