कोपरा डुमरपाली एनीकट पार करते समय हुई घटना सुबह 6 बजे आस पास की हैं।
गरियाबंद /राजिम - नगर पंचायत कोपरा से धमतरी जिला को जोड़ने वाला एनीकट में युवक मोटर सायकिल से पार करते समय सुबह बह गया। उसके बाद रेत के ऊपर घाट में पानी के बीच में फस गया। उसके बाद बचाने की आवाज लगाता राह
और पानी की बहाव तेज गति होने के कारण बहता चला गया।कोपरा जहां पैरी नदी के एनीकट में शुक्रवार सुबह एक युवक नदी पार करने की कोशिश के दौरान तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया। युवक के नदी की धार में फंसने के बाद उसने आसपास मौजूद लोगों से मदद की गुहार लगाई।लेकिन तेज बहाव में बह गया। घटना की सूचना पर पाण्डुका पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंचकर युवक की तलाश कोपरा सेचौबेबंधा तक 14 किलोमिटर तक तलाश किया।लेकिन कोई पता नहीं चला हैं। लेकिन शाम होने के कारण रेस्क्यू टीम के द्वारा बंद किया गया। कल टीम के द्वारा फिर तलाश किया जायेगा। घटना कोपरा नगर पाण्डुका थाना क्षेत्र में आता हैं।घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते हीबड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। आसपास मौजूद लोगों ने युवक को बचाने का प्रयास किया।लेकिन नदी का बहाव इतना तेज था कि देखते ही देखते युवक पानी में ओझल हो गया। नदी का जलस्तर बढ़ा गया।बताया जा रहा है कि लगातार हो रही बारिश के चलते सिकासार और सोढ़ूर जलाशय से पैरी नदी में पानी छोड़ा गयाहै। इसके कारण नदी का जलस्तर बढ़ा हुआ है। इसी तेज बहाव के बीच युवक एनीकट पार करने की कोशिश कर रहा था। अचानक वह पानी की तेज धार की चपेट में आ गया और बह गया।पाण्डुका और मगरलोड पुलिस पहुंच कर तलाश कर रही हैं। पुलिस एवं प्रशासन की टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से युवक की तलाश कर रही हैं।टीम द्वारा पैरी नदी मेंयुवक की तलाश की जा रही है। हालांकि नदी में तेज बहाव और बढ़े हुए जलस्तर के कारण रेस्क्यू टीम को अभियान में काफी मुश्किलें आ रही हैं।युवक की पहचान अब तक नहीं हुआ हैं।





