वर्षों बाद आए पुरुषोत्तम मास का पूजन श्री जगन्नाथ मंदिर में एक महीने तक चल रही है - अमलीपदर - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, October 9, 2020

वर्षों बाद आए पुरुषोत्तम मास का पूजन श्री जगन्नाथ मंदिर में एक महीने तक चल रही है - अमलीपदर

(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / मैनपुर  :-  धार्मिक आस्था के नाम से प्रसिद्घ ग्राम अमलीपदर के जगन्नाथ मंदिर में साल भर के हर त्यौहारों को धूमधाम से मनाया जाता है,
इस बार वर्षों बाद आए पुरुषोत्तम मास का पूजन श्री जगन्नाथ मंदिर में एक महीने तक चल रही है ,
पुरुषोत्तम मास के पूजन को श्री जगन्नाथ मंदिर के पुजारी एवं प्रसिद्ध भागवताचार्य पण्डित युवराज पाण्डेय जी एक महीने का व्रत रखकर कर श्री जगन्नाथ जी की सेवा और आराधना कर रहे हैं,  मंदिर प्रतिदिन प्रातः 04 बजे मंगल आरती के सांथ खुलता है फीर भगवान के श्रृंगार ,पूजन आदि के बाद आरती एवं महाभोग लगता है। इसके उपरान्त पुरुषोत्तम मास महात्म्य का पाठ एवं गीता ,रामायण,भागवत आदि पुराणों का नियमित रूप से पाठ किया जाता है , फीर प्रतिदिन संध्या काल मे हवन दीपदान एवं महाआरती की जाती है, जिससे पूरे गांव का माहौल धार्मिकमय हो जाता है, यज्ञ से निकलने वाले धुएँ से आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार होता है, कोरोना काल के संक्रमण को देखते हुए फिलहाल मंदिर में किसी भी व्यक्ति की प्रवेश वर्जित है, इसलिए गांव के सभी श्रद्धालुगण बाहर से ही प्रभु दर्शन में लीन रहते हैं ,
भागवताचार्य पंडित युवराज पाण्डेय जी ने बताया कि अभी आने वाले एकादशी में श्री जगन्नाथ जी का भेष मुख्य नागार्जुन के रूप में होने वाला है जिसके दर्शन के लिए समस्त ग्रामवासी अत्यधिक लालायित हैं। जगन्नाथ मंदिर के पुजारी पंडित युवराज पाण्डेय एक महीने के उपवास रखकर मंदिर में ही निवास करते हुए मंदिर के समस्त पूजा पाठ एवं प्रभु भक्ति में लीन हैं उन्होंने बताया कि 16-10-2020 को मलमास समापन के सांथ उनका व्रत पूर्ण होगा विश्व शांति एवं कल्याण के लिये पुरुषोत्तम मास में प्रतिदिन पूजा अर्चना हो रही है जिसमे कोरोना वायरस  संक्रमण के चलते ग्रामवासी दूर से ही इस अनुष्ठान का आनंद ले रहे हैं और पूरा गांव आध्यात्म और धर्म एवं आस्था की भक्ति में लीन हैं ।