गरियाबंद जिले में अजाक्स का गठन , संजय एक्का बने जिलाध्यक्ष, भागचन्द चतुर्वेदी महामंत्री - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, October 22, 2020

गरियाबंद जिले में अजाक्स का गठन , संजय एक्का बने जिलाध्यक्ष, भागचन्द चतुर्वेदी महामंत्री


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / छत्तीसगढ अनुसूचित जाति - जन जाति अधिकारी कर्मचारी संगठन  अजाक्स  के प्रांताध्यक्ष डॉ लक्षमण भारती ने अपने अधिकारों का उपयोग करते हुए गरियाबंद जिला अजाक्स इकाई का श्री संजय एक्का,  व्याख्याता, शास.हा.से.स्कुल बेलर को जिलाध्यक्ष, श्री भागचन्द चतुर्वेदी(सहा.शिक्षक, प्राथ शाला भेंडरी  को जिला महामन्त्री तथा श्री मुनेश्वर धूव  प्रधान पाठक, प्राथ.शाला कसेरुडिह  को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। श्री संजय एक्का पूर्व मे प्रांतीय अजाक्स के कार्यकरिणी सदस्य थे। उन्हें विशेष तौर पर सुप्त पडे गरियाबंद जिले की महती जिम्मेदारी सौंपी गयी है।


उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ अजाक्स शासन द्वारा मान्यता प्राप्त सबसे पुरानी सक्रीय और मजबूत संगठन है। अजाक्स का अस्तित्व  अविभाजित मध्यप्रदेश के समय से है। गरियाबंद जिला मे अजाक्स की जिला इकाई का गठन कई वर्षों से नहीं हो पाया था। ऐसे मे श्री संजय एक्का एंव श्री भागचंद चतुर्वेदी को प्रदेशाध्यक्ष द्वारा जिला इकाई का कमान सौंपना महकमे मे बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। जहां संजय एक्का प्रतिभाशाली, प्रभावशाली व्यक्तित्व व कुशल नेतृत्व क्षमता के स्वामी माने जाते हैं वहीं भागचंद चतुर्वेदी उर्जावान व्यक्तित्व के धनी हैं, समाज मे उनकी अत्यधिक प्रतिष्ठा है। श्री चतुर्वेदी सामाजिक संबंधों मे मजबुत पकड रखने के साथ-साथ सामाजिक कार्यों मे अत्यंत सक्रीय रहते हैं। मुनेश्वर ध्रुव अपने कार्यक्षेत्र में काफी अनुभवशील माने जाते हैं।नवनियुक्त

जिलाध्यक्ष संजय एक्का ने बताया कि शिघ्र ही जिला कार्यकारिणी इकाई का विस्तार किया जायेगा। कार्यकारिणी मे जिले के सभी पांचों विकासखण्ड से विभिन्न विभागों में कार्यरत अनुसूचित जाति व जनजाति के कर्मचारियों को उचित प्रतिनिधित्व मिलेगा तथा सभी के सहयोग से रचनात्मक कार्यों को अंजाम दिया जायेगा। नव जिला महामंत्री अजाक्स भागचंद चतुर्वेदी ने जानकारी देते हुए बताया कि गरियाबंद जिला इकाई अजाक्स के उद्येश्यों के अनुरुप शासकीय सेवारत अनुसूचित जाति एवं जनजाति के कर्मचारियों को अपने अधिकारों के प्रति जागृत करने के साथ-साथ उनके सामान्य हितों का संरक्षण तथा संवर्धन, सेवा संबंधी मामलों व समस्यों का निराकरण, आरक्षित वर्ग के कर्मचारी हित मे नियम व कानुन बनाने शासन से मांग करना व उनका क्रियान्वयन सुनिश्चित करना, तथा आर्थिक, सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान हेतु प्रयास करना आदि कार्यो को गति प्रदान की जायेगी।बहरहाल सभी प्रांतीय व प्रदेश के अन्य सभी जिलों के अजाक्स पदाधिकारियों एवं सदस्यों की नजर गरियाबंद जिले मे टिकी हुई है। संजय-भागचंद की जोडी जिस गति से जिले मे सक्रियता पुर्वक कार्य कर रही है उसे देख कर कया सलगाये जा रहे हैं कि गरियाबंद एक आदर्श अजाक्स जिला के रुप मे उभरेगा। नव नियुक्त जिला अजाक्स पदाधिकारियों ने प्रांताध्यक्ष डॉ लक्षमण भारती जी का आभार व्यक्त किया है। नव नियुक्त पदाधिकारियों को प्रांतीय अजाक्स कार्यकारिणी के डॉ अमित मिरी, श्री डी.एस.पाटिल, श्री अमरदास कुर्रे, श्रीमती सोरिन चन्द्रसेन, तुलेन्द्र सागर अनील ढीढी कमलेश ध्रुव, सीधी भर्ती व्याख्याता संघ के प्रदेश अध्यक्ष अजीत सिंह जाट, शिक्षक संघ संभागीय उपाध्यक्ष रामनारायणमिश्रा, टीचर एसोशियेशन के जिलाध्यक्ष आरिफ मेमन, के साथ साथ जिले के संजीव साहू, परमेश्वर निर्मलकर, दीपक मेश्राम श्री कमलेश बघेल, श्री जितेन्द्र सोनवानी, श्री रोहित नेताम, श्री कुमानसिंह ध्रुव, श्री जगन्नाथ सोनवानी, श्री यशवन्त बघेल, श्री माहित मोंगरे, श्री वेदप्रकाश घिदोडे, रामचरण दीवान, कोमल नारायण कंवर, धनेश मरकाम, हरिश टाण्डे श्री मदन रात्रे, कृपाराम बघेल, तिजूराम रात्रे, चोवा बंजारे, मयाराम जांगडे, खेमसिंह ध्रुव, श्रीमती लता ध्रुव, भूनेश्वरी कंवर,वीणा ध्रुव, धनमत नेताम, चम्पा बंसोड, स्मिता जांगडे,गिरजा मारकम, दुर्गा नेताम, चितरेख रात्रे, भगवन्तीन मंडल, अंतेश्वरी निराला, जितू खुटे, हरिशचंद मिरी, गणेशु खुंटे, रुपसिंह नेताम, योगेश्वर लाल ध्रुव, जागेश्वर कंवर, बिसेलाल कुजाम,जागेश्वर गायकवाड, सती गायकवाड मधु कुर्रे सुनिता चतुर्वेदी एवं सभी अजाक्स सदस्यों आदि ने अपनी शुभकामनाएं दी