अमित साहू के नेतृत्व में युवा मोर्चा सशक्त होकर काम करेंगा - विकास - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, October 22, 2020

अमित साहू के नेतृत्व में युवा मोर्चा सशक्त होकर काम करेंगा - विकास



(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 


गरियाबंद  /  बुधवार को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू ने राजधानी स्थित भाजपा एकात्म परिसर कार्यालय में विधिवत प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर गरियाबंद जिले से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास साहू सहित कई युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उन्हे बधाई देने रायपुर पहुचे थे। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विकास साहू ने प्रदेश अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने पर अमित साहू गले मिलकर अपनी ओर से बधाई दी और विश्वास जताया कि प्रदेश में अमित साहू के नेतृत्व में भाजयुमो के कार्यकर्ता पूरे जोश भरोस के साथ संगठन को मजबुत करने सशक्त होकर काम करेंगे। विकास ने कहा कि अमित साहू के कुशल नेतृत्व क्षमता और राजनीतिक सुझबुझ का लाभ भाजपा और युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ को मिलेगा। उनके नेतृत्व में भाजपा फिर से मजबुती के साथ काम करेगी और आगामी चुनाव में युवा मोर्चा के बदौलत भाजपा प्रदेश परिवर्तन लाएगी। चुनाव के पहले कांगे्रस के झुठे वादो और खोखली बातो के विरोध में तथा प्रदेश की जनता और किसानो के हित में युवा मोर्चा दमदारी से काम करेंगा। इस अवसर पर गरियाबंद से भाजुयमो जिला अध्यक्ष मुकेश दासवानी, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक आशीष शर्मा, गरियाबंद मंडल मंत्री नूतन देवंागन, पार्षद वंश गोपाल सिन्हा, गजेन्द्र पुजारी, संजू साहू, गुलशन सिन्हा, दया सिन्हा, मनीष यादव सहित अन्य कार्यकर्ताओ ने भी रायपुर पहुच अमित को पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी।