(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार के एक साल के अल्पसमय में एवं छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोकहित में किए गए कार्यों का कर रहे है बखान
रायपुर / पूर्व मंत्री वरिष्ठ विधायक धनेंद्र साहू ने मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में सुरखी से कांग्रेस प्रत्याक्षी श्री मति पारूल साहू के समर्थन में गांव, गली और शहरों में जाकर चुनाव प्रचार कर रहे हैं । श्री साहू ने मध्य प्रदेश कांग्रेस सरकार द्वारा एक साल के अल्प समय में जनहित में किए गए विभिन्न कार्यों एवं छत्तीसगढ़ कांग्रेस की भूपेश सरकार द्वारा किसानों, गरीबों, मजदूरों और व्यपारियों सहित लोकहित में किए गए कार्यों का हवाला देकर लोगों से कांग्रेस पार्टी को वोट देने की अपील कर रहे है । उल्लेखनीय है कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी एव छग कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व पीसीसी चीफ एवं विधायक धनेंद्र साहू को मध्यप्रदेश विधानसभा उपचुनाव में सुरखी विधानसभा के लिए ऑब्जर्वर बनाकर जिम्मेदारी सौंपा गया है। जिसके परिपालन करते हुए श्री साहू जी लगातार चार दिनों से सागर जिला कांग्रेस कमेटी के विभन्न संगठनों, पिछड़ा वर्ग एवम साहू समाज के अध्यक्षो, पदाधिकारियों, तथा सांसद,एवं पूर्व विधायको श्री संतोष साहू, श्री प्रभुनाथ सिंह ठाकुर, श्री सुनील जैन एवम राज्य सभा संसद श्री राजमणि पटेल से मुलाकात कर सुरखी विधानसभा चुनाव में चर्चा किये । सुरखी विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों, और शहरों में जाकर कांग्रेस प्रत्याक्षी श्रीमती पारुल साहू के पक्ष में प्रचार-प्रसार किये।वही कमलेश साहू,अध्यक्ष युवा साहू समाज ,विजय साहू अध्यक्ष सेवादल, पदुम बजाज वरिष्ठ कार्यकर्ता, का बैठक लेकर उन्हें चुनाव जीतने के टिप्स भी देकर कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई किये ।
