दिवंगत शुभम को न्याय दिलाने स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी लिपिक संघ के समर्थन में - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, October 20, 2020

दिवंगत शुभम को न्याय दिलाने स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी लिपिक संघ के समर्थन में



(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  /  दिवंगत शुभम को न्याय दिलाने के समर्थन में स्थानीय जनप्रतिनिधि और आम नागरिक भी सामने आ रहे है। मंगलवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ मेमन, वंश  गोपाल सिन्हा, पार्षद संदीप सरकार, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद सिंह ठाकुर, छगन यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि हड़ताल स्थल पर पहुचे। यहां नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने कहा कि बहुत ही कम उम्र में शुभम पात्र ने आत्महत्या जैसा बड़ा कदम उठाया है। इसके लिए पूरी तरह तहसीलदार और प्रशासनिक अमला दोषी है। जिस प्रकार के तथ्य सामने आए है उससे स्पष्ट है कि शुभम को अत्यधिक प्रताड़ित किया गया है, सारी हदे पार कर दी गई जिससे चलते वह ऐसा कदम उठाने मजबुर हो गया है। नपा अध्यक्ष ने कहा कि शुभम को न्याय दिलाने हम सब साथ है, प्रशासन द्वारा जिस तरीके से दोषी अधिकारी को संरक्षण दिया जा रहा है वह काफी निदंनीय और शर्मनाक है। तहसीलदार को तत्काल निलंबित किया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि शुभम को न्याय दिलाने तत्काल पुलिस तहसीलदार के विरूध्द मामला दर्ज करे और प्रशासन द्वारा विशेष जांच टीम गठित कर पूरे मामले की जांच की जाए।