(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- ग्राम पंचायत लोहरसी में कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए ग्राम पंचायत के सभी प्रतिनिधि एवम् युवा वर्ग ग्राम के इस समस्या को ध्यान में रखते हुए ग्राम के सभी चौक चौराहों में सेनिटाइजर का छिड़काव किया गया। जनपद सदस्य श्री दीपक साहू ने बताया कि देश में कोरोना का प्रकोप चल रहा है। इसके चलते शहरों के साथ ही गांव में भी इस बीमारी की रोकथाम के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। इसलिए ग्राम पंचायत लोहरसी में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया। इससे पहले मंगल बाज़ार चौक ,बस स्टैंड लोहरसी , के अलावा गांव के विभिन्न गली मोहल्लों,चौक चौराहों में सैनिटाइजर का छिड़काव कराया जा चुका है । गांव ने सेनिटाइजर छिड़काव के किए इसकी व्यवस्था जनपद सदस्य श्री दीपक साहू सरपंच श्रीमती कामिनी ध्रुव उपसरपंच गजानंद टंडन एवम् ग्राम विकास समिति के अध्यक्ष रामदयाल टंडन और समस्त सदस्यों की भरपूर सहायता से ग्राम पंचायत से सेनिटाइजर उपलब्ध कराया जाता है ग्राम पंचायत लोहरसी में अभी तक कुल 11 संक्रमित मरीज सामने आ चुके है जिससे गांव में काफी भय का माहौल है जिसे रोकने के लिए यह अथक प्रयास किया जा रहा है