(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छूरा :- राज्य सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2020-21में धान की समर्थन मूल्य में खरीदी हेतु प्रदेश के किसानों के साथ साथ वन अधिकार पट्टाधारी किसानों से भी समर्थन मूल्य में धान की खरीदी हेतु राज्य सरकार द्वारा निर्णय लेने पर जिला गरियाबंद के जिला स्तरीय किसान संघ युवा कांग्रेस प्रवक्ता एवं ब्लॉक (छुरा) कांग्रेस सेवादल के महासचिव श्री डिगेश सेन ने प्रदेश के किसानों व वन पट्टाधारी किसानों का वर्ष 2020-21में समर्थन मूल्य में धान की खरीदी में विचार विमर्श करने पर राज्य सरकार व सीएम का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया,।