(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
4 माह पहले हुई थी शादी
धमतरी / बिरेझर चौकी में उस वक्त हडकंप मच गया जब एक नव दंपत्ति ने आत्महत्या कर ली। यह घटना ग्राम भैंसबोड की है जहां नव दंपत्ति ने एक ही साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर झूल गए। इस घटना के बाद पुलिस आत्महत्या करने की जांच कर रही है। साथ ही तहसीलदार की उपस्थिति में पंचनामा कराया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम भैंसबोड निवासी अजय तारक देवी पिता रामकुमार का विवाह जुलाई माह में लता तारक 22 वर्ष से हुई थी। बुधवार की रात्रि अजय व लता परिवार समेत खाना खाकर सो गए थ। गुरुवार की सुबह अजय और लता जब अपने कमरे से बाहर नहीं आए तो उसकी मां अंदर जाकर देखी लेकिन दोनों कमरे में नहीं थे। जिसके बाद वह छत के ऊपर बने कमरे में गई। जहां अजय और लता फांसी के फंदे में झूल गए थे। दोनों को इस हालत में देख परिवार के अन्य सदस्य भी चौक गए। इस घटना की जानकारी फैलते ही लोग की भीड़ उमड़ पड़ी। जिसके बाद घटना की सूचना चौकी में दी गई। बीरेझर चौकी ने बताया कि दोनों ने फांसी पर क्यों झूल इसकी जांच की जा रही है। इस दौरान तहसीलदार की उपस्थिति में दोनों का पंचनामा कराया गया |