(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- 20 अक्टूबर 2020 को ग्राम पंचायत भेंडरी(लोहरसी) के मवेशी गोठान में पशुधन विकास विभाग फिंगेश्वर के डॉ चारुमित्रा वी ए एस,के निर्देशन पर राजकुमार पटेल,विक्रम वर्मा,शंकर सेन,छबिराम निषाद द्वारा गोठान परिषर में जूं, किलनी नाशक दवा का छिड़काव किया गया।साथ ही कृमिनाशक दवा पान, केल्सियम दवा पान, मिलरल दवा पान का दवाई गोठान में रखे गए सभी मवेशियों को को खिलाया गया और प्रति माह दुधारू गाय एवं मवेशी बैल, भैंस बछड़ा को खिलाने लिए पशु पालकों को दवाई का वितरण किया गया। दवाई छिड़काव के कार्यक्रम में संघ ब्लाक इकाई फिंगेश्वर के उपाध्यक्ष एवं सरपंच ग्राम पंचायत भेंडरी मोहनलाल साहू जी द्वारा पशुधन विकास विभाग की इस योजना का लाभ अपने ग्राम पंचायत को प्राप्त होने पर प्रसन्नता व्यक्त कर शासन के इस योजना पर सरकार को धन्यवाद वाद ज्ञापित कर सभी ग्राम पंचायतों में शीघ्र लागू करने आहवान किया। कार्यक्रम में उपसरपंच आनन्द राम साहू,गोठान समिति के अध्यक्ष खेलू राम साहू ,सदस्य लीला राम साहू,शिक्षक भागचंद चतुर्वेदी, दाऊलाल साहू,टिकेश्वर साहू,पशु चरवाहा धनसिंग यादव, धर्मेन्द्र यादव,सुरेश यादव, सुखरू राम यादव,एवं गोठान संचालन समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे।