वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में थाना पाण्डुका पुलिस की कार्यवाही। 10 व्यक्ति जुआ खेलते गिरफ्तार - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, November 25, 2020

वरिष्ठ अधिकारीगण के निर्देशन में थाना पाण्डुका पुलिस की कार्यवाही। 10 व्यक्ति जुआ खेलते गिरफ्तार

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 
नगदी रकम 18,780/-रूपये सहित 05 नग मोबाईल व 04 मो0सा0 भी जप्त।

गरियाबंद  / विषयांतर्गत लेख है कि क्षेत्र मे हो रहे लगातार जुआ सट्टा जैसे अवैध करोबार पर कार्यवाही
करने हेतु पुलिस अधीक्षक श्रीमान बी0आर0 पटेल तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राटीर एवं
श्री संतोष महतो द्वारा समस्त थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था। इसी कड़ी मे आज दिनांक
24-25.11.2020 को जरिये मुखबीर सूचना मिली की कुछ लोग ग्राम कोपरा के शीतला तालाब शीतला
मंदिर के पास मे जुआ खेल रहे है। जिस पर वरिष्ठ अधिकारीगण को सूचित कर थाना पाण्डुका पुलिस
द्वारा गवाहो के साथ मौके पर पहुंचकर रेड कार्यवाही किया गया व मौके पर कुल 10 आरोपियों के पास
फड़ से 52 पत्ती ताश, 18,780/-रूपये नगद, 05 नग मोबाईल, 04 नग मोटर सायकल, कुल जुमला
1,75,780/-रूपये जप्त कर जुआ एक्ट की धारा 13 के तहत कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक श्री बी0आर0 पटेल ने बताया कि जुआ, सट्टा, शराव, सामाजिक बुराई है व नागरिको से अपील की कि अपने क्षेत्र में इस प्रकार की अवैध कारोबार की सूचना तुरन्त पुलिस को दें।
पुलिस के द्वारा लगातार इस प्रकार की कार्यवाही जारी रहेगी। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी निरीक्षक बसंत बघेल, सउनि नकुल सिदार, आर. जितेंद्र निर्मलकर, किशन पटेल, देवराम मनहर, मोहित ध्रुव सै. रेख राम साहु, की सराहनीय भूमिका रही।नाम आरोपी :01 शिव कुमार विश्वकर्मा पिता विजय विश्वकर्मा उम्र 19 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।02. गणेश सतनामी पिता संतोष सतनामी उम्र 19 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।03. कमल सोनवानी पिता संतु राम सोनवानी उन 29 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।04. सोनू टण्डन पिता स्व0 कन्हैय्या उम्र 28 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद 05.ऐनु यादव पिता राम स्वरूप उम्र 29 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।06. देवेश साहू पिता मलेश साहू उग्र 30 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।07. माधव पटेल पिता भरोसा उम्र 24 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद ।08. चंद्रिका प्रसाद सतनामी पिता दुकलहा उम्र 55 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।09.रोमनाथ सोनवानी पिता सुकलाल उम्र 32 वर्ष ग्रामकोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।10. भरत देवांगन पिता खेलावन उम्र 49 वर्ष ग्राम कोपरा थाना पाण्डुका जिला गरियाबंद।