राजिम पुलिस की कार्यवाही पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर ही - गिरफ्तार किये - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, November 6, 2020

राजिम पुलिस की कार्यवाही पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी को 12 घंटे के भीतर ही - गिरफ्तार किये

 


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम पुलिस ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए पत्नी की हत्या कर फरार हुए आरोपी पति राजा राम को 24 घंटों के भीतर गिरफ्तार कर लिया है, मामला राजिम क्षेत्र के दुतकइयाँ गाँव का है, जहां मामूली विवाद पर आरोपी राजा राम साहू उम्र 28 वर्ष ने अपनी पत्नी पायल साहू को लोहे के घन से मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया था।घटना के वक़्त आरोपी राजा राम उसकी पत्नी पायल साहू और दो बच्चियां घर पर मौजूद थी,


इस दौरान दोनों पति पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ इस दौरान आरोपी ने अपनी सनक दिखाकर लोहे का घन मारकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और मौके से फरार हो गया, घर के बाकी सदस्य जब खेत से घर लौटे तब जाकर मामले की जानकारी घरवालों को हुई आनन फानन में घर के लोगों ने पास पड़ोस के लोगों को जानकारी देकर थाने में घटना की सूचना दी, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने उच्चाधिकारियों को मामले की सूचना दी उच्चाधिकारियों के निर्देशन पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर 24 घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी आरके साहू, ए एस आई छबीलाल टांडेकर, आरक्षक टेमन दुबे, कुलेश्वर धीवर, गोविंद मरकाम, राकेश रोशन वर्मा, राजेश ध्रुव, तुलसी निषाद, सैनिक विक्की सोनी, सविता खरे का विशेष योगदान रहा।