प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल 23 नवम्बर को गरियाबंद में - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, November 22, 2020

प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू कल 23 नवम्बर को गरियाबंद में

 


(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / 22 नवम्बर 2020/ प्रदेश के लोक निर्माण ,गृह, जेल, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व, पर्यटन मंत्री तथा गरियाबंद जिला के प्रभारी मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू 23 नवम्बर, सोमवार को गरियाबंद के दौरे पर रहेंगे। प्रोटोकाल से मिली जानकारी के अनुसार  प्रभारी मंत्री श्री साहू  सोमवार को सुबह 10 बजे रायपुर से कार द्वारा प्रस्थान कर 11.30 बजे गरियाबंद सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां वे प्रातः 11.30 बजे से दोपहर 12.00 तक आमजन से भेंट करेंगे। ततपश्चात वे  दोपहर 12.00 से 2 बजे तक  जिला कार्यालय के सभाकक्ष में समस्त विभागों की जिला स्तरीय समीक्षा बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे से 3 बजे तक का समय आरक्षित रखा गया है।  उसके पश्चात वे अपरान्ह 3 बजे रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।