26 लाख का गबन कर गर्लफ्रेंड के लिए ख़रीदा कार, आरोपी -गिरफ़्तार - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, November 28, 2020

26 लाख का गबन कर गर्लफ्रेंड के लिए ख़रीदा कार, आरोपी -गिरफ़्तार

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

जिला दुर्ग  / शराब दुकान से 26 लाख गबन करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम गोकुल प्रसाद देशमुख है, जो सीएमएस कंपनी में सुरक्षा के पद पर काम कर रहा था पुलिस ने आरोपी के पास से गबन किये गये रूपयों से खरीदी गयी कार, मोबाइल और नगदी जब्त की गई है। पूछताछ में आरोपी ने शराब बिक्री से कलेक्ट हुये 26 लाख रूपए गबन करने की बात कबूल की।आरोपी ने पुलिस पूछताछ में आगे बताया कि, उसने गबन के पैसों से ही कार और गर्लफेंड के लिए मोबाइल खरीदा था।फिलहाल पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 408 के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय रोहित झा एवं नगर पुलिस अधीक्षक भिलाई नगर से राकेश जोशी के मार्गदर्शन में एवं थाना सुपेला प्रभारी दिलीप सिंह सिसोदिया के निर्देश पर थाना सुपेला के अपराध क्रमांक 829/2020 धारा 408 भादवी प्रार्थी मैनेजर सीएमएस कंपनी के द्वारा दिनांक 23/11/2020 को लिखित आवेदन पेश कर एफ आई आर दर्ज कराई गई थी।जिसमें कंपनी के कर्मचारी द्वारा शराब दुकानें से कलेक्ट की गई रकम 26,29,440 रुपए का गबन किया गया है।जिस पर विवेचना दौरान दिनांक 27/11/2020 को सुपेला पुलिस टीम के द्वारा आरोपी गोकुल प्रसाद देशमुख पिता स्वर्गीय राम प्रसाद देशमुख निवासी सेक्टर 8 भिलाई जो कंपनी में वाल्ट सुरक्षा के पद पर पदस्थ था के द्वारा उपरोक्त राशि का गबन किया जाना पाया गया।गबन की राशि से आरोपी गोकुल द्वारा 5,30,000 सियाज कार, 200000 की शेवरलेट कार, 30000 का आईफोन, 35000 का नोट फोन अपनी गर्लफ्रेंड के लिए 25000 का गिफ्ट एवं नकदी रकम 10,59,000 नगद कुल 18,79,000 रुपए की सुपेला पुलिस द्वारा रिकवरी की गई आरोपी द्वारा 400000 अपने घर की रिपेयरिंग एवं कमरे बनवाने में और 340000 अपने दोस्त यारों के साथ में घूमने फिरने शराब पार्टी खर्च किया गया है।आरोपी से दिनांक 27/11/2020 को मेमोरेंडम के आधार पर उपरोक्त नकदी रकम 10,59,000 सियाज कार एवं शेवरलेट कार 2 नग मोबाइल फोन गिफ्ट वगैरह को जप्त कर गिरफ्तार कर धारा 408 भादवी के तहत न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।