(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद के तत्वाधान में आवश्यक बैठक आगामी 27 नवम्बर 2020 शुक्रवार को आयोजित की गई है। मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके ने जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी मंडल गरियाबंद की आवश्यक बैठक शुक्रवार को सांई मंदिर प्रांगण में दोपहर एक बजे आयोजित की गई है। जिसमें प्रमुख वक्ता किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष वं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्री संदीप शर्मा होंगे। सोनटेके ने भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता, सक्रिय सदस्य, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ पालक सदस्यों सहित सदस्यगणों से बैठक में उपस्थित होने का आग्रह किया है।
