(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- अनुसूचित जाति,जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स)प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती, प्रदेश सचिव डॉ अमित मिरी एवं महासंघ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सजंय कुमार एक्का,जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में ब्लाक इकाई फिंगेश्वर के अध्यक्ष कमलेज बघेल के नेतृत्व में आज 10 नवम्बर को आरक्षण बचाओ,सविंधान बचाओ ,पदोन्नति में आरक्षण बहाली को लेकर महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री,महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन नायब तहसीलदार फिंगेश्वर के प्रतिनिधि कु रेखा ध्रुव सहायक ग्रेड तीन को सौंपा गया।कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष कमलेज बघेल, उपाध्यक्ष लता ध्रुव,महामंत्री डगेश्वर ध्रुव,रेवा राम ढीढी,कुमानसिह ध्रुव,छगन दीवान,भैयाराम रात्रे,दाऊलाल ध्रुव,उबेलाल टण्डन,रामचरण दीवान,खेमसिंह ध्रुव,हरीश लाल टांडे, तिजुराम रात्रे, पार्वती ध्रुव, कौशिल्या ध्रुव सहित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।