गरियाबंद / दीपावली के अवसर पर बुधवार को नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन द्वारा पालिका और मणिकंचन केन्द्र में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो को नए कपड़े, मिठाई और प्रोत्साहन राशि बांटी गई। यह पहला अवसर था जब हिन्दुओ के सबसे बड़े त्यौहार के अवसर पर पालिका में पदस्थ दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियो को उपहार मिला हो। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष ने सभी कर्मचारियो को दीपावली की शुभकामनाए भी दी। वही पालिका अध्यक्ष के इस अनुकरणीय कृत्य से प्रसन्न होकर सभी कर्मचारियो ने उनको धन्यवाद ज्ञापित करते हुए उनके सुनहरे भविष्य की कामना की।
Friday, November 13, 2020
Home
Unlabelled
दीपावली के अवसर नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियो को बांटे कपड़े व मिठाई
दीपावली के अवसर नगर पालिका अध्यक्ष ने कर्मचारियो को बांटे कपड़े व मिठाई
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
