डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी - गिरफ्तार - MBNEWS

Home Top Ad

Wednesday, November 18, 2020

डंडे से प्राणघातक हमला करने वाले आरोपी - गिरफ्तार

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- राजिम थाना अंतर्गत। सुरसाबाँधा गांव में नशे में धुत आरोपी ने एक नाबालिग 03 वर्ष  बच्ची पर डंडे से प्राणघातक हमला कर दिया जिससे बच्ची बुरी तरह घायल हो गयी । दरअसल घटना वाले दिन आरोपी गेंदलाल यादव नारायण यादव के घर पहुँचकर नशे की हालत में गाली गलौच और मारपीट कर रहा था, जिसे देखकर प्रार्थी संतोष साहू ने बीचबचाव कर छुड़ाने के प्रयास किया, मगर नशे में चूर आरोपी ने संतोष साहू के साथ विवाद कर डंडे से प्राण घातक हमला कर दिया पास ही मौजूद छोटी बच्ची निधि साहू इस हमले में बुरी तरह घायल हो गयी जिसके बाद राजिम थाने में पुलिस ने शिकायत के आधार पर धारा 307 कायम कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है ।
उक्त कार्यवाही में राजिम थाना प्रभारी आरके साहू, सु ऊनि देव कुमार वर्मा, आरक्षक टेमन दुबे, अलीम कुरेशी, राजेश ध्रुव, पवन सेन सैनिक विक्की सोनी का योगदान सराहनीय रहा ।