जिला पुस्तकालय भवन प्रशासनिक उदासीनता का शिकार , लोगो की बौद्विक स्तर बढ़ाने को लेकर कोई पहल नही - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, November 5, 2020

जिला पुस्तकालय भवन प्रशासनिक उदासीनता का शिकार , लोगो की बौद्विक स्तर बढ़ाने को लेकर कोई पहल नही



(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / जिला मुख्यालय में युवाओ के ज्ञान अर्जन के लिए जंहा कोई भी पुस्तकालय नही है। वहीं यंहा के युवाओ सहित  साहित्य प्रेमियों को पुस्तकालय की कमी हमेशा ही खलती रही है । जिसका परिणाम है कि लोगो का अपना बौद्धिक विकास करने के लिये मोबाइल पर आश्रित होना पड़ा है ।जिला बनने के बाद जिले के मापदंड के अनुरूप शासन ने यंहा जिला ग्रन्थालय का निर्माण लोक निर्माण विभाग द्वारा 32 लाख की लागत से 3 वर्ष पहले से करा दिया । किन्तु हेंड ओवर के चक्कर मे अब तक यह भवन लोकनिर्माण विभाग के आधिपत्य में ही है ।विदित हो कि उचित देखरेख नही होने के चलते यह पुस्तकालय शराबियो के शराब पीने का अड्डा बन गया । अब तक लोकनिर्माण विभाग के अनुसार 2 बार यंहा खिड़की दरवाजो में पेंट किये जा चुके है फिर भी वैसे ही गन्दे है ,  बाहर बोर भी किया गया था किन्तु उसे भी लोगो ने पत्थर डालकर पाट दिया । सुरक्षा की दृष्टि से बोर के पम्प को निकालकर रखने की बात लोकनिर्माण विभाग के इंजीनियरों ने बताई, उन्होंने बताया कि अगर वँहा देखरेख करने वाले हो जाय तो पुनः सारे कार्य करा कर दिया जाएगा । किन्तु कोई हेंड ओवर लेने को तैयार नही है ।जिला पुस्तकालय में पुस्तको और स्टाप के सम्बंध में जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से पता  चला कि पुस्तकालय के लिए सेटअप आ गया है जिसमे एक लाइब्रेरियन, एक बुक लिफ्टर, एक चपरासी के पद में भर्ती किया जाना है । जो शासन स्तर पर की जाएगी । साथ ही 98 हजार की किताबें खरीदी जा चुकी है । 9 हजार का फर्नीचर खरीदा जाना है । पुस्तकालय में टेबल कुर्सियों के अलावा बड़े बड़े अलमीरा के साथ बहुउपयोगी पुस्तके होनी चाहिए जिसके लिए शासन स्तर पर पहल कर दूसरे मद से खरीदा जा सकता है ।  जिला शिक्षा अधिकारी दौरे में होने के कारण उनसे अब तक हैंड ओवर नही लेने के सम्बंध में बात नही हो पाईं । बालक हाई स्कूल परिसर में बने इस विशाल इमारत को किन कारणों के चलते अब तक  पुस्तकाल के लिये हेंड ओवर नही लिया गया । जबकि शिक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित  स्कूल भवन के साथ ही देखरेख कर संचालित किया जा सकता था । स्कूल के बच्चे भी इसका लाभ उठा सकते थे ।इस सम्बध में नए कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर से चर्चा करने पर उन्होंने जिला पुस्तकालय को जल्द प्रारम्भ कराने की बात कही है । साथ ही कहा कि पढऩे का माहौल बनना चाहिए,क्योंकि व्यक्ति को पढ़ाई से ही नई उचाइयां हासिल होती है । उन्होंने युवाओ को अपनी बौद्धिक क्षमता बढ़ाने के लिये पुस्तके पढ़ने पर जोर दिया ।