(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद गरियाबंद / चेम्बर आॅफ कामर्स के जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा के नेतृत्व में ठंड के मद्देनजर नगर में गरीबो और जरूररतमंदो के बीच 500 से अधिक निशुल्क कंबल बांटे जायेंगे। सोमवार को जिला अस्पताल में मरीजो को कंबल बांटकर नवपदस्थ कलेक्टर निलेश क्षीरसागर ने निशुक्ल कंबल वितरण की शुरूआत की। चेम्बर आफ कामर्स के जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने बताया कि हर साल ठंड के दिनो में गरीबो और जरूरतमंद लोगो को कंबल बांटे जाते है। इस वर्ष भी गरियाबंद नगर मंे 500 से अधिक लोगो को कंबल बांटने की व्यवस्था की गई है। उन्होने बताया कि कलेक्टर निलेश क्षीरसागर के द्वारा मरीजो को कंबल वितरण की शुरूआत की गई है। इस दौरान अस्पताल में 50 से अधिक मरीजो को कंबल बांटे गए है। इसके अलावा नगर के विभिन्न वार्डो और चैक चैराहो में चेम्बर कंबल बांटेंगी। इस अवसर पर चेम्बर के जिला अध्यक्ष प्रकाश रोहरा, जिला उपाध्यक्ष विनय दासवानी, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ नेतराम नवरत्ने, डाॅ हरीश चैहान भी मौजुद थे।
Monday, November 30, 2020
Home
Unlabelled
कलेक्टर ने जिला अस्पताल मे की निशुक्ल कंबल वितरण की शुरूआत
कलेक्टर ने जिला अस्पताल मे की निशुक्ल कंबल वितरण की शुरूआत
About Chandan sahu
Name:- Mr.chadrahas sahu
