मितानिन दिवस पर हुआ मितानिनों का सम्मान - ग्राम पंचायत मुरमुरा। - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, November 23, 2020

मितानिन दिवस पर हुआ मितानिनों का सम्मान - ग्राम पंचायत मुरमुरा।

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

 गरियाबंद  /छूरा  :-  ग्राम मुरमुरा में मितानिन दिवस कार्यक्रम।पंचायत भवन में किया , मुख्य अतिथि के रूप में। सरपंच  श्रीमती यशोदा ध्रुव व ग्राम  प्रमुख के उपस्थित में मनाया गया। जिसमें मितानिन श्रीमती चम्पा  साहू, श्रीमती दशोदा साहू, श्रीमती दुलेश्वरी साहू, श्रीमती सोहन्द्रा  ध्रुव को श्रीफल व साड़ी भेट कर मितानिनों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर सरपंच श्रीमती यशोदा ध्रुव  ने कहा कि मितानिनों का कार्य ग्रामीण क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधा दिलाने के लिए बहुत महत्वपूर्ण होती हैं। उनके द्वारा बच्चों को टीका लगने से लेकर, गर्भवती महिलाओं की देखरेख करना, अस्पताल ले जाना, जच्चा-बच्चा को स्वस्थ रखने के लिए पोषण आहार संबंधी जानकारी देने का काम जिम्मेदारी से किया जाता है। इस अवसर पर मुख्य रूप से  सचिव सुरेश साहू, रोजगार सहायक गिरीश साहू, पंच श्रीमती इंद्रावती ध्रुव, श्रीमती सत्यभामा साहू, श्रीमती पांचो साहू,  तेजू राम साहू, रोहित साहू, चंन्द्रिका ध्रुव, दयालु राम साहू, धनेश ध्रुव आदी उपस्थित थे।