(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद
गरियाबंद / सतनाम संदेश यात्रा के तृतीय चरण के रूप में रायपुर की पावन धरा से मुंगेली के पावन धरा तक ऐतिहासिक यात्रा निकाला गया , इस यात्रा में प्रदेश के कोने कोने से सतनामी समाज के युवा साथी भाग लिए थे । सतनाम सन्देश यात्रा का मुख्य उद्देश्य - समाज में व्याप्त छुवा छूट को जड़ से खत्म करना , पूरे सतनामी समाज को एक बन्धन में बांधना , समाजिक समरसता लाना , समाजिक एकता , अखंडता व भाई चारा लाना ही इस यात्रा का प्रमुख उद्देश्य है ।
युवा प्रकोष्ठ सतनामी समाज फिंगेश्वर ब्लॉक अध्यक्ष ने बताया कि सतनाम सन्देश यात्रा में गरियाबंद सतनामी समाज के युवा साथि भारी संख्या मे बड़ चढ़ कर हिस्सा लिए व यात्रा को सफल बनाने में अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाए ।यह यात्रा छत्तीसगढ़ सतनामी समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्री हेमन्त सांग व युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष श्री दीपक मीरी व पूरे प्रदेश टीम के नेतृत्व व मार्गदर्शन में हुआ जिसमे प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़
कैबिनेट मंत्री श्री गुरु रुद्र कुमार जी शामिल हुवे थे । इस यात्रा में लग भग 50000 हजार से ज्यादा लोग भाग लिए थे । यात्रा डीजे , पंथी व आतिश बाजी के साथ बाइक कार के माध्यम से पूरी काफिला निकाला गया , रायपुर से मुंगेली के बीच हर चौक चौराहे में सतनामी समाज , जन प्रतिनिधियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया , यह निश्चित रूप से एतिहासिक व भव्य था। इस यात्रा में गरियाबंद जिले से प्रमुख रूप से युवा प्रकोष्ठ तहसील अध्यक्ष कोमल ढीढी, समाजिक कार्यकर्ता किरण टण्डन, आई टी सेल प्रदेश अध्यक्ष गोकुल रात रे ,प्रीतम टंडन , गुलशन जांगड़े, सोनू मिरी, राकेश मल्होत्रा,राजेश आदिल , डेविड बंजारे , राजा , संजू मन्होत्र , कुमार, राजेश गायकवाड , राजेश जोशी , रोशन रा त्रे ,रुपनाथ बंजारे , राजेश आदिल ,प्रशांत बंजारे भोजराम , तेजराम व गरियाबंद जिले से भारी संख्या में युवा साथी इस यात्रा में भाग लिए थे ।


