(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति,जनजाति अधिकारी कर्मचारी संघ (अजाक्स)प्रदेश अध्यक्ष डॉ लक्ष्मण भारती, प्रदेश सचिव डॉ अमित मिरी एवं महासंघ के निर्देश पर जिला अध्यक्ष सजंय कुमार एक्का,जिला महामंत्री भागचंद चतुर्वेदी जिला सचिव लोकेश्वर सोनवानी के मार्गदर्शन में ब्लाक इकाई गरियाबंद के अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी के नेतृत्व में आज 10 नवम्बर को आरक्षण बचाओ,सविंधान बचाओ ,पदोन्नति में आरक्षण बहाली को लेकर महामहिम राष्ट्रपति,माननीय प्रधानमंत्री,महामहिम राज्यपाल, माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन तहसीलदार गरियाबंद को सौंपा गया।कार्यक्रम में ब्लाक अध्यक्ष जितेंद्र सोनवानी, उपाध्यक्ष लता बेला मोगरे,महामंत्री सुरेश जगत, कोषाध्यक्ष - मुकुंद कटारे, सचिव - अनुज कुमार ठाकुर , संयुक्त सचिव - दशरथ मांझी, नंदू रामटेके ,भगवंत कटारे, सुनील कुमार मेहर, गिरधर गजनी ,छगन पच बीए, संगीता पाटिल वेद प्रकाश गिधौड़े, संगीता सोनवानी, ढीढी,कुमानसिह ध्रुव,छगन दीवान,भैयाराम रात्रे,दाऊलाल ध्रुव,उबेलाल सहित पदाधिकारी गण उपस्थित रहे।
