(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- जिला के किसान संघ युवा कांग्रेस के नेता (जिला प्रवक्ता)श्री डिगेश सेन फिंगेश्वर वि.खं.के ग्राम पंचायत कोपरा एवं भेडरी के गौठानों का औचक निरीक्षण करने पहुंचे, इस अवसर पर कोपरा गौठान के अध्यक्ष नंदकुमार साहू सरपंच डां.डाली बाई साहू एवं भेंडरी गौठान के अध्यक्ष सचिव सरपंच की विशेष उपस्थिति रही, कोपरा के सरपंच ने बताया की गौठान में गोबर की खरीदी गोबर से खाद निर्माण प्रति दिन गौठान का निरीक्षण रखरखाव महिला समुह कर रही है,गौठान में सारी सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही है,वर्मी कंपोस्ट खाद के लिए नवीन टैंक निर्माण की जा रहीं हैं, पशुओं की चारा भोजन पानी की व्यवस्था की गई है पानी टंकी निर्माण हो गई है, इस कार्य पर डिगेश सेन ने गौठान की समीक्षा करते हुए सराहना की और आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए,।इस अवसर पर प्रमुख रूप से कोपरा सरपंच श्रीमती डां. डाली बाई साहू सचिव श्री नंदकुमार साहू, सदस्यगण,भेंडरी सरपंच मोहन साहू, गौठान अध्यक्ष खेदुराम साहू सचिव पंचायत प्रतिनिधि आदि मौजूद रहे,