(चन्दन साहू )जिला गरियाबंद
गरियाबंद। छूरा :- पाण्डुका थाना अंतर्गत।अतरमरा ग्राम में एक युवक की लाश बरामद हुई है। युवक अतरमरा का ही रहने वाला था। वह 4 दिन से घर से लापता था। आज उसकी लाश गांव के बाहर जंगल मे तालाब किनारे बरामद हुई है। युवक की लाश मिलने की खबर से गांव में सनसनी फैल गयी है। मिली जानकारी के अनुसार अतरमरा निवासी 26 वर्षीय उमेश निषाद की संदिग्ध मौत हो गयी है। उमेश 5 नवंबर को मछली पकड़ने के लिए घर से निकला था उसके बाद घर लौटकर नही लौटा। आज उसकी लाश बरामद हुई है। कल एक तालाब किनारे उसकी बाइक और मछली पकड़ने वाला जाल मिला था। घरवालों ने उसकी आसपास पता तलाशी भी की मगर कही पता नही चला। आज जैसे ही ग्रामीणों ने जंगल मे उसकी लाश देखी तो इसकी सूचना परिजनों को दी। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। उमेश निषाद एक बच्चे का बाप है।ना प्रभारी बसंत बघेल ने बताया कि युवक की लाश बरामद हुई है। लाश चार दिन पुरानी है। फिलहाल मौके पर ही पंचनामा कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत कैसे हुई पीएम रिपोर्ट के बाद ही इसका खुलासा हो पायेगा। परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जाहिर की है।
