19 को राजधानी मंे फेडरेशन की महारैली, गरियाबंद से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कर्मचारी - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, December 13, 2020

19 को राजधानी मंे फेडरेशन की महारैली, गरियाबंद से बड़ी संख्या में शामिल होंगे कर्मचारी

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

शनिवार राज्य कर्मचारी संघ गरियाबंद के गठन के बाद पहली बैठक सम्पन्न

गरियाबंद  /  पांडुका :- राज्य कर्मचारी संघ छत्तीसगढ़ जिला शाखा गरियाबंद की पहली बैठक शनिवार को पांडुका स्वास्थ्य केन्द्र परिसर में जिला अध्यक्ष छबि सिंह की अध्यक्षता सम्पन्न हुई। इस बैठक में रायपुर से पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव, प्रदेश महामंत्री ए.के. चेलक, स्वास्थ्य विभाग के संयोजक चितरंजन साहा और खाद्य एवं औषधि प्रशासन के संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह तथा राज्य कर्मचारी संघ धमतरी के अध्यक्ष खुमानसिंह ठाकुर उपस्थित रहे और सम्बोधन दिये। बैठक के पूर्व संघ के जिला ईकाई का गठन किया गया जिसमें सर्वसम्मति से छबि सिंह को जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके साथ ही अन्य पदाधिकारियो का भी चयन कर सभी को नियुक्ति पत्र सौंपा गया।  बैठक के दौरान प्रदेश महामंत्री ए.के. चेलक ने राज्य कर्मचारी संघ के कार्य विस्तार बारे में मार्गदर्शन दिया और छत्तीसगढ़ कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन के आव्हान पर 14 सुत्रीय मांगों को लेकर एक दिसम्बर से प्रारम्भ कलम रख - मशाल उठा आंदोलन को सफल बनाने का आव्हान किया। उन्होने आगामी 19 दिसम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित रैली में अधिकाधिक संख्या पहुँच कर सरकार को जगाने के उपक्रम में सहयोग करने की अपील की। इस अवसर पर पूर्व प्रांताध्यक्ष वीरेन्द्र नामदेव ने अपने संगठन के विस्तार का मंत्र देते हुये बताया कि किसी भी संगठन चलाने के लिये चार (क) का महत्वपूर्ण स्थान है जिसके तहत कार्यकर्ता, कार्यक्रम, कोष और कार्यालय को ध्यान में रखकर संगठनात्मक कार्य संधारित करने का आव्हान किया। इसके पूर्व बैठक में जिलाध्यक्ष छबि सिंह और सचिव रमेश पैकरा ने उपस्थित प्रदेश पदाधिकारियों को बताया कि राज्य कर्मचारी संघ ने एक दिसम्बर और 11 दिसम्बर को फेडरेशन के आंदोलन में बढ़ चढ़ कर भाग लिया और आश्वस्त किया 19 दिसम्बर को भी राजधानी रायपुर की महारैली बहुत अधिक संख्या में अधिकारी कर्मचारी गरियाबंद से शामिल होंगे। इसके लिये सभी ब्लाक में तैयारियां की जा रही है। इस अवसर पर बैठक में जिला उपाध्यक्ष केदारनाथ साहू, सचिव रमेश पैकरा, कोषाध्यक्ष जागेश्वर साहू के साथ साथ राकेश साहू, शंकरलाल कांगे, श्रीमती मधु साहू, हेमेश्वरी साहू, गिरधारी लाल साहू आदि के अलावा अन्य कर्मचारी सदस्य उपस्थित थे।