(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद :- छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज का प्रादेशिक अधिवेशन एवं कूर्मि संझा का आयोजन 27 दिसंबर को चंद्राकर छात्रावास सुंदर नगर रायपुर में आयोजित की गई है। उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ प्रदेश कूर्मि क्षत्रिय समाज के प्रदेशाध्यक्ष एवं दुर्ग सांसद श्री विजय बघेल होंगें कार्यक्रम की अध्यक्षता
श्रीमती लताऋषि चंद्राकर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अखिल भारतीय कूर्मि क्षत्रिय महासभा, विशेष अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद श्रीमती छाया वर्मा,संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर, जैजैपुर विधायक डॉ केशव चंद्रा, पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर व समाज के वरिष्ठ पदाधिकारीगण मन्नूलाल परगनिहा, ललित बघेल सहित अन्य पदाधिकारीगण व सामाजिक विभूति मौजूद रहेंगे। कोविड प्रोटोकॉल का अनुसार कार्यक्रम को विगत वर्षों की तरह भव्य रूप से आयोजित नहीं किया जाएगा लेकिन डिजिटल व वर्चुअल मोड पर भी आयोजित होने के कारण इस कार्यक्रम में हजारों लोग जुड़ सकेंगे। उक्त जानकारी पुरंदर वर्मा ने प्रदान करते हुए सामाजिक लोगों को अधिक संख्या में कार्यक्रम से जुड़ने की अपील की है।
==================================


