दिव्यांग दम्पत्ति को मिला 50 हजार रूपये का चेक - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, December 22, 2020

दिव्यांग दम्पत्ति को मिला 50 हजार रूपये का चेक

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद   / समाज कल्याण विभाग गरियाबंद में दिव्यांगजन विवाह प्रोत्साहन योजना अन्र्तगत जनपद पंचायत फिंगेश्वर के ग्राम बोरसी के दिव्यांग अस्थिबाधित हितग्राही भुवनेश्वर साहू तथा उनकी पत्नी येमनजूही साहू को योजना अन्र्तगत विवाह के उपरान्त छः माह की अवधि के भीतर समाज कल्याण कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया गया था। विभागीय योजना अन्र्तगत पात्रता अनुसार उन्हें कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर व जिला पंचायत सीईओ श्री चंद्रकांत वर्मा द्वारा 50 हजार रूपये का चेक प्रदाय किया गया। उप संचालक समाज कल्याण श्री नरेन्द्र देवांगन ने बताया कि ऐसे दिव्यांग जिनकी दिव्यांगता 40 प्रतिशत् या उससे अधिक हो उनके द्वारा विवाह किये जाने के पश्चात् योजना अन्र्तगत दोनो में से एक व्यक्ति दिव्यांग होने कि दशा में 50 हजार रूपये तथा दोनो दम्पत्ति जोड़े दिव्यांग होने कि दशा में एक लाख रूपये कि विवाह प्रोत्साहन राशि योजना अन्र्तगत प्रदाय किया जाता है। इस अवसर पर हितग्राही के द्वारा छत्तीसगढ़ शासन एवं समाज कल्याण विभाग को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि यह राशि हमारे दम्पत्ति जीवन के लिये बहुत बड़ा सहयोग है तथा इससे हमारे जीवन में खुशहाली आयेगी।