(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- शुक्रवार को भाजपा मंडल राजिम के तत्वाधान में छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती सुशासन दिवस के रूप मे मनाई गई। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अटल जी को याद करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने पूर्व प्रधानमंत्री के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस अवसर पर
भाजपाईयो ने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के द्वारा पीएम किसान निधि अंतर्गत देशभर के किसानो को वितरित किसान सम्मान निधि के वितरण कार्यक्रम का किसानो के साथ वाचन भी किया। यादव भवन में आयोजित इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ श्री रामकुमार साहू ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी एक महान कवि, लेखक और कुशल राजनीतज्ञ थे। एक ऐसे नेता थे जिस पक्ष ही नहीं विपक्ष भी गम्भीरता से सुनता था। उन्होंने
हमेशा मूल्यों पर आधारित राजनीति की। वे देश की विकास और गांव गरीब और किसान की चिंता करने वाले नेता थे। आजीवन उन्होंने भारत को जोड़ने और संगठित करने का प्रयास किया, देश को साँस्कृतिक राष्ट्रवाद की दिशा मे आगे बढ़ाया। गाँव गरीब किसानो के विकास के pलिए सफल योजनाए लागू की। जिला उपाध्यक्ष श्री महेश यादव ने कहा कि अटल जी एक बात हमेशा कहते थे कि भारत एक जीता जागता राष्ट्र पुरुष है, यह अर्पण की भूमि है तर्पण की भूमि है, हम
जिएंगे इसके लिए मरेंगे इसके लिए.. जब हमारी मौत के बाद अस्थियां गंगा मे बहाये जाएगी तो कण कण से आवाज आएगी भारत माता की जय। ऐसी महान सोच रखने वाले अटल जी को पूरा देश नमन करता हैं, डॉ श्री महेंद्र साहू ने कहा कि सम्मानीय अटल बिहारी वाजपेयी लगातार सपना देखते थे कि देश की राजनीति बदलाव होगा, उनका ये सपना पूरा हुआ भी और 2014 से देश की राजनीति मे नया मोड़ आया, आज देश और विश्व मे बदलाव आया। सरकार मे एक भी भ्रष्टाचार की शिकायत सामने नई आई। मंडल अध्यक्ष श्री कमल सिन्हा ने कहा की अटल जी भाजपा के एक एक कार्यकर्ता के दिल में बसे है। उनके प्रेरणा से भाजपा के कार्यकर्ता ही देश प्रेम राष्ट्रहित की बात करते है। महापुरूषों के बलिदान के स्वरुप आज भाजपा पूर्ण बहुमत सरकार हैं, कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री चन्दन साहू धर्मेंद्र ध्रुव और ने किया। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री संजीव चंद्रकर उपाध्यक्ष श्री मनोज देवांगन , डॉ महेंद्र साहू श्रीमती मधु नथानी गिरी राज साहू श्रीमती पूर्णिमा पटेल श्रीमती निलेश्वरी साहू मुकेश ठाकुर ओम प्रकाश मकसूदन साहू भागवत साहू संजीव साहू पूरन यादव संजू निर्मलकर रितेश चक्रधारी गिरीराज साहू आकाश राजपूत शिशिर निषाद पवन पटेल मनीष ठाकुर साहिल महाडिक रितेश साहू चंद्रहास साहू राजू साहू भारतीय जनता पार्टी मंडल राजिम के जय जेस्ट श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे



