अमर शहीद वीरनारायण सिंह के सहादत दिवस पर किया नमन प्राथमिक शाला भेण्ड्री - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, December 10, 2020

अमर शहीद वीरनारायण सिंह के सहादत दिवस पर किया नमन प्राथमिक शाला भेण्ड्री

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद   / फिंगेश्वर  :- 10 दिसम्बर  2020 को शाला प्रबंधन विकास समिति शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी संकुल केंद्र लोहरसी में बैठक रखा गया। बैठक में छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी शहीद वीरनारायण सिंह के सहादत दिवस पर नमन किया गया,तत्पश्चात शाला प्रांगण के सौंदर्यीकरण, रंगमंच,किचन गार्डन,साइकिल स्टैंड

निर्माण,1नवम्बर से 31 दिसम्बर तक 42 दिन का गुणवत्ता युक्त सुख राशन वितरण, मोहल्ला क्लास में निशुल्क सेवा दे रहे शिक्षा सारथियों का समिति द्वारा सम्मान,सहित 6 विषयों पर सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।बैठक में अध्यक्षता सरपंच मोहनलाल साहू ने की। संचालन प्रधान पाठक प्राथमिक शाला भागचंद चतुर्वेदी ने की। बैठक में शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ढालसिंह ध्रुव,उपाध्यक्ष मालती साहू,टेमिन साहू,लता साहू,देवकी यादव,तुलसी बाई साहू,गोदावरी साहू, थनेश राम साहू,टिकेश्वर साहू ,धनंजय साहू,प्रियेश गोस्वामी, रजनीश साहू, शिक्षा सारथी मनहरण यादव,नुतन साहू,गुलापा साहू,मीडिल स्कूल के प्रधान पाठक चंद्रभूषण साहू,शिक्षकगण भागीरथी साहू,लालजी सिन्हा, टीकू राम ध्रुव,रेखराम निषाद  उपस्थित रहे।