(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद 09 दिसम्बर 2020/स्वास्थ्य विभाग द्वारा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक महिला के 19 पद एवं पुरूष वर्ग के 30 पदों की पूर्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। दावा-आपत्ति निराकरण के पश्चात संवर्गवार अंतिम सूची जारी कर दिया गया है। जिसे जिले के वेबसाईट गरियाबंद डाट जीओवी डाट इन एवं राज्य स्तर के विभागीय वेबसाईट सीजीहेल्थ डाट एनआईसी डाट इन पर अपलोड किया गया है। जिसका अवलोकन किया जा सकता है।
