(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न ।
गरियाबंद / छत्तीसगढ़ जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन का वार्षिक सम्मेलन वन विभाग के आक्शन हाल में संपन्न हुआ कार्यक्रम के दौरान मौजूद प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम ने कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारिता एक तपस्या जैसी है पत्रकारिता में जो जितना तपेगा उतना ज्यादा निखरेगा । प्रदेश
अध्यक्ष ने कहा कि मेरा यह संगठन परिवार जैसा है वही संगठन के हर सदस्य के सुख दुख में हमारी सहभागिता रहेगी उन्होंने कहा कि मै जिस संगठन में भी रहा उसके लिए हमेशा सक्रियता से खड़ा रहा और काम को हमेशा तवज्जो देकर चलता रहा इसी के बदौलत आज मै इस जगह पर पहुंचा हूं उन्होंने किसी भी संगठन का नाम लिए बिना हमला करते हुए कहा कि हमारा काम फोटो खिंचवाना नहीं है हमारा काम पत्रकारों के हित के लिए काम करना है प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि संगठन में किसी तरह की राजनीति नहीं चलेगी यहां सभी को एक परिवार जैसे मिलकर काम करना होगा उन्होंने कहा कि संगठन 24 घंटे आपके लिए खड़ी हुई है हमारा संगठन आगे बढ़ रहा है । उन्होंने कहा कि संगठन मे पद के लिए विवाद नहीं होना चाहिए संगठन मे काम करके दिखाओ बिना मांगे सब कुछ आपके पास आ जाएगें । उन्होंने कहा हमारा संगठन आज तेजी से आगे बढ़ रहा है और हम पूरी तरह से स्वच्छ और बेदाग होकर आगे बढ़ हैं इस यूनियन में पद के लिए विवाद नहीं होना चाहिए उन्होंने कहा कि काम ऐसा करके दिखाओ जिसे बिना मांगे सब कुछ आपके पास चलकर आ जाए । उन्होंने कहा पत्रकारों के हर सुख और दुख में हम खड़े होते हैं इसी के चलते पत्रकारों का भरोसा दिन-ब-दिन यूनियन पर बढ़ता जा रहा है । जिलाध्यक्ष हिमांशु सांगाणी , महासचिव हेमंत तिरपुडे कीवी तारीफ करते हुए कहा कि जिला अध्यक्ष एवं महासचिव बहुत कम समय में मेहनत करके एक अच्छी टीम तैयार की है जिसके लिए बधाई के पात्र हैं । कार्यक्रम में उपस्थित प्रदेश के महासचिव सेवक दास दीवान द्वारा भी यूनियन की मजबूती तथा सभी पत्रकार साथी को एक साथ परिवार की तरह मिलकर कार्य करने को मार्गदर्शन दिया गया । वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष अर्जुन झा घनश्याम शर्मा महेश आचार्य प्रदेश पदाधिकारी तिलका साहू कमलेश सारस्वत ने भी ने भी संगठन से जुड़ी विभिन्न विषयों पर बातें कहते हुए अनेक मुद्दों,प्रकरणों एवं पद प्रतिष्ठा,सहभागिता पर विशेष प्रकाश डाला । गरियाबंद जिलाध्यक्ष हिमांशु सांगाणी द्वारा पत्रकारों के हित में अहम मुद्दों पर जिनमें बीमा या पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर प्रदेश के पदाधिकारियों के समक्ष अपनी बातों को रखा गया ।इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष अमित गौतम प्रदेश महासचिव सेवक दास दीवान तथा प्रदेश के समस्त पदाधिकारियों द्वारा संभाग एवं जिला के पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई । जिनमे सुनील यादव गरियाबंद एवं देवेंद्र ठाकुर देवभोग को रायपुर संभाग का सचिव तथा गरियाबंद जिला संरक्षक जीवन एस साहू तथा जिला कोषाध्यक्ष विजय साहू गरियाबंद को नियुक्त किया गया । इस अवसर पर पत्रकार , मोहम्मद जाकिर रिजवी , प्रदीप बराई , किरीट ठक्कर , अमित वखारिया , पुकेश देवांगन , नरेंद्र ध्रुव , चंद्रहास निषाद , रवि तिवारी , टेकलाल प्रधान , कुलेश्वर सिन्हा , रितेश यादव सहित गरियाबंद देवभोग छुरा फिंगेश्वर के पत्रकार साथी उपस्थित थे ।

