गरियाबंद / फिंगेश्वर :- 07 01 2021 जनवरीछत्तीसगढ़ प्रदेश पंचायत सचिव संघ के प्रांतीय आह्वान पर जनपद इकाई पंचायत सचिव संघ फिंगेश्वर अनवरत 12 वां दिन अपने एक सूत्रीय 02 वर्ष परिवीक्षा अवधि पश्चात शासकीय करण हेतु धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं ।सांथ ही ग्राम रोजगार सहायक संघ भी कंधे से
कंधा मिलाकर समर्थन करते हुए अपने 3 सूत्री जायज मांगों को लेकर हड़ताल पर डटे हुए हैं ।आज प्रांतीय निर्देशानुसार माननीय मुख्यमंत्री महोदय को सद्बुद्धि दिलाने के लिए तथा हम सब की मांगों के उचित निराकरण करने हेतु हवन ,यज्ञ ,पूजा किया गया ।गौ माता को प्रसाद खिलाया गया।जिसमें शत प्रतिशत
पंचायत सचिव एवं ग्राम रोजगार सहायक साथी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। हमारे जनपद इकाई फिंगेश्वर से पंचायत सचिव की ओर से अध्यक्ष श्री गोविंद साहू,उपाध्यक्ष श्री रेवा राम ढिढ़ी, कोषाध्यक्ष श्री कोमल राम साहू, सचिव श्री झम्मन पटेल ,मीडिया प्रभारी श्री ओम प्रकाश सिन्हा, ग्राम रोजगार सहायक संघ से
श्रीमती घासीन साहू,सचिव उमेश ध्रुव,और अन्य पंचायत सचिव भी यज्ञ में पूर्णाहुति प्रदान किया ताकि माननीय मुख्यमंत्री जी को मां सरस्वती और यज्ञ भगवान सद्बुद्धि प्रदान करें और उचित पहल करें।यज्ञ कार्यक्रम में श्री उत्तम साहू पंचायत सचिव व उनके धर्म पत्नि श्रीमती घासीन साहू रोजगार सहायिका मुख्य यजमान की भूमिका अदा किए।श्री चंद्र कुमार तिवारी पंचायत सचिव के द्वारा मंत्रोच्चारण कर यज्ञ सम्पन्न कराया गया।



