बलात्कार के आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, January 12, 2021

बलात्कार के आरोपी को त्वरित कार्यवाही कर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर भेजा गया जेल

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद              

गरियाबंद  /  गरियाबंद पुलिस की बड़ी कार्यवाही          श्रीमान पुलिस महानिदेशक महोदय के आदेशानुसार राज्य में महिला संबंधी अपराध की रोकथाम व त्वरित कार्यवाही हेतु श्रीमान पुलिस महा निरीक्षक डॉ श्री आनंद छाबड़ा पुलिस अधीक्षक श्री भोज राम पटेल के निर्देशानुसार एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुखनंदन राठौड़ उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री टी आर कंवर के मार्गदर्शन में थाना राजिम के अपराध


क्रमांक 14 /2021 धारा 376, 493 भादवी के मामले में दिनांक 11.01. 2021 को प्रार्थीया थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दिलीप घोघरे पिता हीरादास घोघरे द्वारा प्रेम प्रसंग में शादी का झांसा देकर लगातार दो वर्ष से शारीरिक संबंध बनाया है जो मेरे साथ शादी  करने से इंकार कर धोखा दिया है प्रार्थिया आरोपी दिलीप घोगरे के द्वारा  शादी का विश्वास दिलाने से विश्वास में आकर शादी करने के भरोसे में थी आरोपी द्वारा शादी का झांसा देकर लगातार शारीरिक संबंध बनाया है प्रर्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया विवेचना दौरान आरोपी दिलीप घोगरे पिता हीरा दास घोघरे उम्र 22 साल साकिन कौंदकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद के विरुद्ध धारा सदर का अपराध घटित करना सबूत पाए जाने से आज दिनांक 12.01. 2021 को 16:05 बजे गिरफ्तार कर रिमांड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया विवेचना एवं आरोपी के गिरफ्तारी में थाना प्रभारी विकास बघेल स. उ. नि. देव कुमार वर्मा आरक्षक 745 कुलेश्वर धिवर आरक्षक 373 राकेश टंडन आरक्षक 639 नकुल ढिधी 178 रविंद्र गिरी महिला आरक्षक 502 सविता खरे का विशेष योगदान रहा              गिरफ्तार आरोपी दिलीप घोघरे पिता हीरा दास घोघरे उम्र 19 वर्ष सकिन कौंडकेरा थाना राजिम जिला गरियाबंद