आरक्षण व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर बूढ़ा तालाब रायपुर में 24 जनवरी को आमसभा में शामिल हुए - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, January 25, 2021

आरक्षण व पदोन्नति में आरक्षण को लेकर बूढ़ा तालाब रायपुर में 24 जनवरी को आमसभा में शामिल हुए

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद                                गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :- आरक्षण पदोन्नति में आरक्षण की मांग को लेकर राजधानी रायपुर की एससी, एसटी ,ओबीसी वर्ग के  20 से अधिक संगठनों जिसमें सतनामी समाज सर्व आदिवासी समाज एवं समाज के विभिन्न संगठनों तथा कर्मचारी अधिकारी संगठनों की संयुक्त तत्वधान में एक दिवसीय आम सभा का

आयोजन किया गया जहां पर राज्य सरकार से अतिशीघ्र पदोन्नति में आरक्षण लागू करने हेतु पिंगुआ कमेटी का सिफारिश लागू करने तथा विधानसभा में पदोन्नति में आरक्षण हेतु एक्सटेंशन बिल पास करने की मांग एवं अनुसूचित जाति वर्ग का आरक्षण 12 प्रतिशत से बढ़ा कर13 प्रतिशत,पिछड़ा वर्ग का 27 प्रतिशत करने को लेकर ज्ञापन सौंपा गया राज्य सरकार तय समय में

निर्णय नहीं लेती समाज के विभिन्न संगठनों के संयुक्त तत्वाधान में जंगी प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया।

इस कार्यक्रम में गरियाबंद जिला से प्रदेश सतनामी समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष भागचंद चतुर्वेदी ,सोसियल जस्टिस फ़ॉर लीगल सेल के प्रांतीय पदाधिकारी डॉ स्नेहलता हुमने,डॉ अमन हुमने, गणेशु राम खुटे, कमलेज़ बघेल,हरीश टांडे,नोहरराम मल्होत्रा  सम्मिलित हुए।