दो तेंदुए के खाल के साथ 5 अंतरराज्जीय तस्करों को किया गिरफ्तार - MBNEWS

Home Top Ad

Thursday, January 28, 2021

दो तेंदुए के खाल के साथ 5 अंतरराज्जीय तस्करों को किया गिरफ्तार

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / वन विभाग की टीम ने दो तेंदुए के खाल के साथ 5 अंतरराज्जीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, गिरफ्तार किए गए आरोपी ओडिशा से तेंदुए की खाल को लाकर बेचने की फिराक में थे, मुखबिर की सूचना पर वन विभाग ने ये बड़ी कार्यवाही की है ।  उपनिदेशक उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व आयुष जैन के निर्देशन में वनविभाग की एन्टी पोचिंग टीम संदिग्धों पर नजर बनाए हुए थे, मगर छत्तीसगढ़ ओडिशा के सीमा से इलाका


लगा होने के चलते ओडिशा के वनविभाग को भी अलर्ट किया गया था, इस दौरान उत्तर उदंती मैनपुर वनपरिक्षेत्र के बरगवां जांगड़ा के जंगलों में 5 व्यक्ति दो मोटरसाइकल में दो तेंदुए की खाल को बेचने की फिराक में थे, तभी उदंती वनविभाग की एन्टी पोचिंग टीम और ओडिशा के सीनापाली वनविभाग की टीम ने आरोपियों को घेराबंदी कर धरदबोचा और इनके पास से दो तेंदुए का खाल बरामाद कर लिया है ।   एक तेंदुए का खाल बडा है, जबकि एक का साइज छोटा बताया जा रहा है, सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9, 27, 29, 39, 48 क 50, 51, 52 भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 52 के तहत मामला दर्ज कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया गया ।बता दें पिछले कुछ महीनों से गरियाबंद जिले में वन्य जीवों की तस्करी लगातार बढ़ी है, वनविभाग और पुलिस के द्वारा समय समय पर कार्यवाही भी की जाती रही है, बावजूद इसके तस्करी के मामलों में कमी नही दिखाई दे रही है ।