चेंबर अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने जिला अस्पताल को सौंपे 50 बेडसीट - MBNEWS

Home Top Ad

Friday, January 1, 2021

चेंबर अध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने जिला अस्पताल को सौंपे 50 बेडसीट

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / शुक्रवार को नव वर्ष के उपलक्ष में छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष प्रकाश चंद  रोहरा के नेतृत्व में जिला अस्पताल हेतु 50 बेडशीट अस्पताल प्रबंधन को सौंपे गए। ज्ञात हो कि इसके पूर्व भी चेंबर ऑफ कॉमर्स द्वारा जिला अस्पताल में मरीजों को निशुल्क कंबल बांटे गए थे। इस अवसर पर चेंबर के जिला उपाध्यक्ष विनय दासवानी, युवा चेंबर अध्यक्ष रिजवान मेमन, जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर नेतराम नवरत्ने, सर्जन डॉ हरीश चौहान, नेत्र चिकित्सक डॉक्टर बोस व प्रतीक सिंह मौजूद थे।