नेशनल हाईवे को लेकर सांसद ने दिखाई रुचि केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा पत्र - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, January 19, 2021

नेशनल हाईवे को लेकर सांसद ने दिखाई रुचि केंद्रीय परिवहन मंत्री को लिखा पत्र

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

नेशनल हाईवे की दुर्घटना जन क्षेत्र में जल्द शुरू होगा मरम्मत का काम

 गरियाबंद  /  रायपुर देवभोग नेशनल हाईवे में अति दुर्घटना क्षेत्र बन चुके मैनपुर से लेकर देवभोग के बीच के रास्ते की जल्द ही मरम्मत, डामरीकरण और सोल्डरिंग का कार्य संबंधित विभाग द्वारा शुरू किया जाएगा। हाल में ही हुए लगातार सड़क दुर्घटनाओं के  के बाद महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद चुन्नीलाल साहू ने नेशनल हाईवे से संबधित विभागीय अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा कर सुधार के निर्देश दिए थे।नेशनल हाइवे  से संबंधित अधिकारियों से चर्चा के बाद मंगलवार को निजी कार्य से गरियाबंद पहुंचे महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद ने चर्चा में बताया कि नेशनल हाईवे के मैनपुर और देवभोग के बीच जर्जर हो चुके सड़क के मरम्मत, सुधार और डामरीकरण का कार्य आगामी माह से शुरू होगा। इसके लिए बजट राशि विभाग को प्राप्त हो चुकी है। 

सांसद ने बताया कि नेशनल हाईवे के लंबित निर्माण कार्य तथा इसमे आने वाली वाली समस्याओं के निराकरण के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं, इस संबंध में केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से भी वे लगातार पत्राचार कर चर्चा कर रहे हैं। उन्होंने विभागीय अधिकारियों मिली जानकारी के आधार पर बताया कि नेशनल हाईवे 130 सी अभनपुर से देवभोग तक चार पार्ट में सड़क निर्माण कार्य प्रस्तावित है। अभनपुर से पाण्डुका तक सड़क निर्माण हेतु टेंडर प्रक्रिया में है। वही देवभोग से 30 किमी पहले धुर्वागुड़ी के पहले तक भी निर्माण कार्य हेतु प्रक्रिया आगे बड़ी है। परंतु शेष दो पार्ट पाण्डुका से लेकर धवलपुर और धवलपुर से लेकर धुर्वागुडी तक वन रिज़र्व क्षेत्र होने के कारण केंद्रीय वन मंत्रालय और पर्यावरण मंत्रालय से अनुमति नहीं मिलने के कारण कम रुका हुआ है। उन्होंने ने बताया अनुमति दिए जाने को लेकर उन्होंने केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी के अलावा पर्यावरण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को पत्र लिखकर त्वरित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। सांसद ने बताया कि की 29 जनवरी से शुरू हो रहे लोकसभा सत्र के दौरान वे इसमे मामले को संसद मे रखने के साथ केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात करेंगे।