(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- भारत देश को स्वतंत्रता दिलाने वाले महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती ग्राम मुड़तराई (कोपरा)में पहल नवयुवक मंडल द्वारा नेताजी की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित कर मनाई गई।केंद्र सरकार ने इसे पूरे देश में पराक्रम दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया है।नेताजी की जीवनी और कठोर त्याग आज के युवाओं के लिए बेहद ही प्रेरणादायक है। इस दौरान पहल नवयुवक मंडल के अध्यक्ष हुलासराम साहू ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के व्यक्तित्व व स्वतंत्रता संग्राम में योगदान का स्मरण करते हुए कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस एक महान राष्ट्रवादी नेता थे, जिनकी उद्दंड देशभक्ति ने उन्हें भारतीय इतिहास के सबसे महान स्वतंत्रता सेनानियों में से एक बना दिया। नेता जी एक क्रांतिकारी नेता थे और वो किसी भी कीमत पर अंग्रेजों से किसी भी तरह का कोई समझौता नहीं करना चाहते थे।उनके जीवन का एकमात्र लक्ष्य था कि भारत को आजाद कराना था।पहल समिति के सचिव पुरंदर वर्मा ने कहा कि नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने आजाद हिंद फौज की स्थापना करके व तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आजादी दूँगा के नारों से देशवासियों में ऊर्जा की ललक पैदा की जिसके परिणामस्वरूप देश को आजादी मिली। इस अवसर पर पहल नवयुवक मंडल के सदस्य पिंटू वर्मा,शोभित वर्मा,इशल वर्मा,गणेश ध्रुव, श्रीराम वर्मा,संतोष साहू,दीनू वर्मा,तान्या वर्मा आदि उपस्थित रहे।।
