मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुना - ग्राम पंचायत देवरी - MBNEWS

Home Top Ad

Saturday, January 9, 2021

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी सुना - ग्राम पंचायत देवरी

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / फिंगेश्वर  :-  विकास खंड फिंगेश्वर के ग्राम पंचायत देवरी में लोकवाणी कार्यक्रम आयोजित किया गया।आज दिनांक 10 जनवरी 2021 को आयोजित कार्यक्रम में माननीय मुख्य मंत्री जी ने प्रदेश के युवाओं से बातचीत किया। सर्वप्रथम स्वामी विवेकानंद जी को याद किया और उनके द्वारा राष्ट्र हित और जनहित में जो  कार्य किया उसका उल्लेख करते हुए माननीय मुख्य मंत्री जी ने उन्हें युवाओं का प्रेरणा स्रोत बताया।  माननीय मुख्य मंत्री जी ने छत्तीसगढ़ में शासन के द्वारा युवाओं के हित में जो कदम उठाया जा रहा है उसका विस्तार पूर्वक जानकारी दी।का र्यक्रम में अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी गरियाबंद भवासिंग साहू सी ई ओ हरिराम सिदार पंचायत इंस्पेक्टर नूतन लाल साहू कार्यक्रम अधिकारी कपिल नायक सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर के ध्रुव वकील हेमराज साहू सरपंच भागवत साहू उपसरपंच डिगेश कुमार साहू पंच गण हीरा बाई साहू,कुंती बाई साहू,चंद्रिका साहू,रामचरण साहू,अमोला घृतलहरे,भीखम साहू,दयालु साहू,लच्छनू साहू,सुरेन्द्र साहू,उच्च श्रेणी शिक्षक उदय राम साहू ग्रामीण यादराम साहू,बिसाहू राम साहू,ओमप्रकाश तथा पंच गण सोन बाई,उमा बाई तारक,दुर्गा बाई तारक,केशर बाई साहू,नंदनी बाई साहू,हीरा बाई साहू,प्रदीप कुमार साहू,सरोजनी तारक, धर्मीन साहू,रामनारायण साहू,सहित ग्रामीण जन उपस्थित हुए।