(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद - राजधानी रायपुर में आयोजित शिखर सम्मान सम्मेलन 2021 में पुलिस सेवा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित गरियाबंद जिले अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर को चेंबर आफ़ कॉमर्स के जिलाध्यक्ष प्रकाश रोहरा ने फोन में चर्चा करते हुए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि आपको यह सम्मान मिलना गरियाबंद जिले के लिए भी गर्व की बात है। चेंबर अध्यक्ष ने बताया कि एएसपी सुखनंदन राठौर बहुत ही सरल, सौम्य मिलनसार व्यक्तित्व के अधिकारी है, पुलिस विभाग में पूरे ऊर्जा और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपनी सेवा देने के साथ ही वे धार्मिक साँस्कृतिक और सामाजिक कार्यो मे भी विशेष रुचि रखते हैं, लोगों को सहयोग करते हुए आगे बढ़ने प्रेरित करते है। इस अवसर पर चेंबर आफ़ कॉमर्स के प्रदेश उपाध्यक्ष रज्जु भाई मेमन, जिला उपाध्यक्ष विनय दासवानी, युवा चेंबर अध्यक्ष रिजवान मेमन ने भी बधाई दी है।
