पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने नगर में तीन स्थानों पर फहराया तिरंगा - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, January 26, 2021

पालिका अध्यक्ष गफ्फु मेमन ने नगर में तीन स्थानों पर फहराया तिरंगा

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / गणतंत्र दिवस के अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन ने तीन अलग अलग स्थानों में ध्वजारोहण किया। उन्होंने नगर पालिका परिषद कार्यालय गरियाबंद व, नगर के हृदय स्थल तिरंगा चौक और शहीद स्मारक चौक मे तिरंगा फहराया। इस अवसर पर उन्होंने नगरवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें भी दी। झंडा फहराने के बाद नगर पालिका अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री के नाम संदेश का वाचन भी किया। तत्पश्चात उन्होंने ने कहा कि गणतंत्र दिवस हमारे संविधान का प्रतीक है जो हमे सद्भाव, भाइचारे और समानता के साथ रहने की सीख और अधिकार प्रदान करता हैं। हम सभी को आपसी भेदभाव और मतभेद भुलाकर एक एकजुट होकर रहना चाहिए।

नपा अध्यक्ष ने आगे कहा कि राष्ट्रीय पर्व का यह दिन हमारे देश की महान विभूतियों के योगदान को याद करने का है जिन्होंने देश के स्वतंत्रता के लिए अपना सबकुछ न्यौछावर कर दिया। ऎसे महान महान विभूतियों के पराक्रम को आज नमन करने की जरूरत है। 

इस अवसर पर नगर पालिका के उपाध्यक्ष सुरेंद्र सोनटेके, सभापति आसिफ़ मेमन, विष्णु मरकाम, श्रीमति गुलेश्वरी ठाकुर, वंश गोपाल सिन्हा, नीतु देवदास, पार्षद रितिक सिन्हा, संदीप सरकार, श्रीमति प्रतिभा पटेल, श्रीमति ज्योति साहनी, सांसद प्रतिनिधि प्रहलाद ठाकुर, एल्डरमैन हरीश भाई ठक्कर, रमेश मेश्राम, नगर पालिका अधिकारी संध्या वर्मा, इंजीनियर अश्विनी वर्मा, हरीश मांझी, लेखापाल पुरूषोत्तम चंद्राकर, श्रीमति सपना मिश्रा, श्रीमति मंजुला मिश्रा, भूपेंद्र कश्यप सहित नगर पालिका के अन्य कर्मचारी एवं नगर के गणमान्य नागरिकगण मौजूद थे।

=========================