खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए जिला के एडिशनल एसपी राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टी आर कवर उपस्थित थे। - MBNEWS

Home Top Ad

Sunday, January 17, 2021

खिलाड़ियों के उत्साह वर्धन के लिए जिला के एडिशनल एसपी राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी टी आर कवर उपस्थित थे।

 

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

कबड्डी में कोपरा को हरा खुड़ियाडीह बना विजेता                                                                 गरियाबंद  /राजिम :-  स्थानीय हायर सेकंडरी स्कूल परिसर में महामाया स्पोर्ट क्लब के तत्वाधान में एक दिवसीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस आयोजन में जिले सहित अन्य जिलों के कबड्डी टीम भी हिस्सा लिए। प्रतियोगिता का फाइनल मैच कोपरा ए व खुड़ियाडीह के टीम के बीच खेला गया। जिसमें खुड़ियाडीह के टीम ने कोपरा को 17-12 के अंतर से हराकर प्रथम पुरस्कार पर कब्जा किया। वही क्रमशः द्वितीय कोपरा ए, तृतीय रोहिना व चतुर्थ पुरस्कार


कोपरा बी टीम ने हासिल किया। बेस्ट रेडर डग्गु ठाकुर खुड़ियाडीह व बेस्ट डिफेंडर केवलचंद साहू कोपरा को दिया गया। फाइनल मुकाबला देखने एडिशनल एसपी सुखनंदन सिंह राठौर व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गरियाबंद टी आर कंवर भी उपस्थित होकर खिलाड़ियों का हौसला अफजाई किया। पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में जनपद उपाध्यक्ष योगेश साहू ने कहा कि कोपरा के युवाओं में खेल के प्रति रुचि को देखते हुए स्थानीय खिलाड़ियों को उचित संसाधन सहित सुविधा युक्त मैदान के लिए विधायक सहित खेल मंत्री से चर्चा कर मांग किया जाएगा। ताकि स्थानीय स्तर के खिलाड़ी चाहे कबड्डी के हो या क्रिकेट या फिर कोई और अन्य खेल का, उसे अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त हो सके। जिससे हमारे खिलाड़ी राज्य सहित राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेलों में हिस्सा लेकर गांव का नाम रोशन कर सके। इस दौरान सरपंच डॉ डॉली साहू, पूर्व जनपद सदस्य नारायण साहू, सरपंच प्रतिनिधि अजय साहू, शक्ति साहू, नूतन साहू, उपकार शुक्ला, भोगेन्द्र सिन्हा, सूरज दाऊ सहित खिलाड़ी गण उपस्थित थे।