(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग के निर्देश पर कक्षा 3 से 5वी में अध्ययन रत बालक बालिकाओं के गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा हेतु प्रथम संस्था के सहयोग से 5 दिवसीय संकुल स्तरीय सरल प्रशिक्षण का आयोजन संकुल केंद्र लोहरसी के आश्रित शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी के स्मार्ट क्लास रूम में 15से 19 फरवरी तक आयोजित किया गया।प्रशिक्षक सालिक साहू द्वारा 100 दिन के कार्य योजना जिसमे हिंदी,गणित विषय को करके सीखने पर सार गर्भित जानकारी दिया गया,जिसे 31 मई तक मोहल्ला, क्लास,ऑनलाइन क्लास,बच्चों के घर पहुँच कर लक्ष्य तक पहूंचाने एवं बेसलाइन, मीडलाइन,इंडलाइन मूल्यांकन सभी बच्चों का किया जाएगा।एल ओ सी न्यूनतम अधिगम स्तर को प्राप्त कर लाल घर,हरा घर, पार कर दक्षता को प्राप्त करेंगे।प्रशिक्षण में 9 प्राथमिक शाला के समस्त 32 शिक्षकों ने गंभीरता से लिया।प्रशिक्षण में सालिक राम साहू,सन्तराम निर्मलकर, धुन्नालाल देवदास,भागचंद चतुर्वेदी, मुनेश्वर ध्रुव,प्रभात यादव,रुपसिंह नेताम,हीरासिंह यादव,लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,रेखराम निषाद,जगदीश राम डहरिया, भागीरथी डहरिया, नुमेश कुमार कंवर,मनोज पटेल,सन्दीप शिर्के,तेज कुमार मांडले,तुकेश्वर साहू,किशनलाल साहू,गंभीर सिंह ध्रुव,तिजाऊ राम वर्मा,कलाकुमार सिन्हा,सुरेश कंवर,परमानन्द ध्रुव,दशरथ लाल देकर,वीणा ध्रुव,धनमत नेताम,सरिता गायकवाड़, आभा गंधर्व सहित 32 शिक्षकों ने प्रशिक्षण लिया।
