पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण होरा भी हुए शामिल - MBNEWS

Home Top Ad

Monday, February 15, 2021

पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण होरा भी हुए शामिल

 

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

पंजाब को हराकर छत्तीसगढ़ ने जिता अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता का खिताब

जीत आगे बढ़ने की प्रेरणा देती, हार हमे सहनशील बनाती है - बृजमोहन

 गरियाबंद  / कान्हा क्लब गरियाबंद के तत्वाधान में आयोजित दो दिवसीय अखिल भारतीय व्हालीबाल प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले रायपुर पुलिस की टीम ने पंजाब की टीम 3-0 से हराकर विजेता खिताब अपने नाम किया। कांटे की टक्कर के बीच हुए इस मैच में रायपुर की टीम ने लगातार तीन सेट मे पंजाब की टीम को मात दी। इसके अलावा महिला वर्ग में भी रायपुर की टीम ने भिलाई की टीम को 2-0 मात देकर विजेता बनी

रविवार देर रात हुए समापन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री बृजमोहन अग्रवाल व ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण होरा, पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय, नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, वरिष्ठ अधिवक्ता नरेन्द्र देवांगन भाजपा जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर, अनुप भोसले ने विजेता, उपविजेता टीम सहित बेहतर प्रदर्शन करने वाले सभी उत्कृष्ठ खिलाड़ियो को पुरस्कार बांटे और अपनी ओर से शुभकामनायें दी। इस अवसर पर आयोजनकर्ता, मैच रैफरी तथा प्रतियोगिता को सफल बनाने वाले सभी युवाओ का भी मैडल व स्मृति चिंह भेंट किया गया। विजेता टीम को कप और 50 हजार रूपए तथा उपविजेता को कप व 40 हजार प्रदान किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजमोहन अग्रवाल ने सभी खिलाड़ियो को अपनी शुभकामना देतेे हुए कहा कि सभी ने अच्छा प्रयास किया। खेल में जीत और हार तो लगी रहती है परंतु इससे हमे बहुत कुछ सिखने को मिलता है। खेल हमे अनुशासन मंे रहने के साथ साहस और मेहनत से आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है वही हार के बाद भी यह हमें सहनशक्ति के साथ बेहतर प्रयास करने के लिए प्रोत्साहित करता है। उन्होने कान्हा क्लब की सराहना करते हुए कहा कि दो महिने की कड़ी मेहनत का यह परिणाम है कि गरियाबंद में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का सफल आयोजन संपन्न हुआ। उन्होने कान्हा क्लब के सभी सदस्यो को बधाई दी। साथ ही नपा अध्यक्ष गफ्फु मेमन से कहा कि जिले में इसी प्रकार खेल के आयोजन होते रहने चाहिए।

मौके पर ओलंपिक संघ के महासचिव गुरूचरण सिंह होरा ने कहा कि प्रतियोगिता के आयोजन से गरियाबंद का नाम छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यो में भी रोशन हुआ है। कान्हा क्लब को इसके लिए बधाई देता हॅू। उन्होने विश्वास दिलाया कि खेल संबंधित गतिविधियो के लिए वे हमेशा सहयोग प्रदान करेंगे।

 इस अवसर पर कार्यक्रम का आभार क्लब के सदस्य विजय सिन्हा ने व्यक्त किया। संचालन एवं मैच कंमेट्री क्रमश संजीय साहू, आनंद झा, विजय सिन्हा, इमराम मेमन एवं असलम सिद्दकी ने की। वही प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय निर्णायक विनोद नायर, दुर्गा पटनायक, आर बी कोरी, अभय गनोकर, प्रदीप यादव, मधुसूदन रनोटे रहे। सफल आयोजन में कान्हा क्लब परिवार के संजीव साहू, विजय सिन्हा, सूरज महाडिक, छगन यादव, कार्तिक यादव, विजय कश्यप, टिंकू ठाकुर, प्रहलाद यादव, होरी यादव, लच्छी यादव, प्रकाश सरवैया, कमलेश यादव, जीतू सेन, सुनील यादव, जोहन बघेल, महेन्द्र यादव, गुंडाधुर, मनोज यादव, रोशन यादव, ललित साहू, रवि यादव, प्रकाश सोनी, आकाश तिवारी, अखतर खान, जैनमूनी बगरती, मनोज भगत आदि उपस्थित थे।

बाक्स - इसके पहले पहली गरियाबंद जिले में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतियोगिता में अलग अलग राज्यो से आए व्हालीबाल खिलाड़ियो ने अपने प्रतिभा का प्रदर्शन किया। लीग मैच के आधार पर हुए मुकाबलो मंे हर मैच में जबर्दस्त रोमांच और टक्कर को देखने को मिली। मैच के दौरान बड़ी संख्या में दर्शक और समर्थक भी पहुचे हुए थे। बड़े स्तर पर हुए इस प्रतियोगिता के चलते गरियाबंद में काफी उत्साह नजर आया। खास बात यह रही प्रतियोगिता में महिला वर्ग की टीम भी बाहर से आई और काफी अच्छा प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में पुरूष वर्ग में पंजाब, पुणे, छत्तीसगढ व बीएसपी की टीम शामिल रही।