केंद्रीय बजट सर्व स्पर्शिय ,और विकासशील बजट है, समाज के सभी वर्ग को इससे लाभ होगा - संदीप शर्मा - MBNEWS

Home Top Ad

Tuesday, February 2, 2021

केंद्रीय बजट सर्व स्पर्शिय ,और विकासशील बजट है, समाज के सभी वर्ग को इससे लाभ होगा - संदीप शर्मा

(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद 

गरियाबंद  / राजिम  :- केंद्रीय बजट सर्व स्पर्शिय ,और विकासशील बजट है, समाज के सभी वर्ग को इससे लाभ होगा साथ ही साथ अर्थव्यवस्था पटरी पर आएगी, रोजगार के नए अवसर का सृजन होगा, उक्त बातें स्थानीय सवांददाता से चर्चा करते हुए                      भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी संदीप शर्मा ने कही।   श्री शर्मा ने कहा कि बजट में किसानों और आम जनों के स्वास्थ्य के लिए उचित प्रबंध किए गए हैं, किसानों के धान और गेंहू को न्यूनतम समर्थन मूल्य में खरीदने 2 लाख करोड़ का प्रावधान किया गया है जो कि 2014 के 62 हजार करोड़ के तुलना में 300 प्रतिशत से भी ज्यादा है, समर्थन मूल्य में इस वर्ष  दलहन की खरीदी 10 हजार करोड़ को पर जाने वाली है जो 2014 के 234 करोड़ की तुलना में 44 गुना है। स्वामीनाथन कमेटी के अनुशंसा के अनुरूप 22 किस्म के फसलों के समर्थन मूल्य , लागत के डेढ़ गुना तक करने का भरोसा इस बजट में दिया गया है। स्वास्थ के लिए 2 लाख 28 हजार करोड़ का बजट बनाया गया है जो पिछले बजट से 1 लाख 34 हजार करोड़ अधिक है , यदि जनसंख्या के अनुपात में देखे तो स्वास्थ बजट का 1 लाख 71 हजार करोड़ किसानों के हिस्से मिलता दिख रहा है। 35 हजार करोड़ कोरोना वेक्सीनेशन के लिए रखा गया है जिससे गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वालों को लाभ होगा जोकि लघु किसान होते है जिनके पास ,आधा या एक एकड़ भूमि होती है। सीमांत किसानों की बड़ी संख्या हमारे देश मे हैं जो कि मध्यम वर्गीय परिवार होते हैं जिन्हें इस बजट से बहुत कुछ प्राप्त होगा। उज्ज्वल गैस के लिए 1 करोड़ नए कनेशन दिए जाएंगे जिससे महिलाओं के जीवन मे खुशी का संचार होगा। 75 वर्ष से अधिक के बुजुर्गों को इनकमटैक्स रिटर्न भरने से मुक्त कर बुजुर्गों को सौगात दी गयी है। सैनिक स्कूल ,एकलव्य स्कूल के माध्यम से नौनिहालों को शिक्षा की नई ऊंचाई पर ले जाया जाएगा। इंफ्रा स्ट्रक्चर के लिए 1 लाख 94 करोड़ का प्रावधान किया गया है इससे रोजगार के नए अवसर बनेंगे जो युवा वर्ग के लिए आशा संदेश का है। और ये सब माध्यम ओर निम्न वर्ग के नागरिकों के लिए ही है। सवालों के जवाब देते हुए किसान नेता संदीप शर्मा ने आगे कहा कि बजट मध्यम वर्ग के लिए कुछ नही है कहना पूर्णतः गलत है,ऐसा कहना विरोधियों का विधवा विलाप से ज्यादा कुछ नही। बजट में सड़को के जाल बिछाने 1 लाख 10 हजार करोड़ का प्रावधान किया , सड़क निर्माण में आखिर मजदूर , और मध्यम वर्ग के लोगो को भी काम मिलना है, कारपोरेट को भी काम मिलेगा। बनने वाली सड़क पर अड़ानी ,अंबानी नही बल्कि हमारे आप जैसे मध्यम वर्ग के लोग ही चलेंगे। आय कर के स्लैब में पिछले साल के बजट में बड़ी राहत दी गयी थी , टेक्स के दर में भी सकारात्मक बदलाव किए गए  थे जिसके लाभ भी करदाताओं को मिल रहा है। डीजल पेट्रोल पर कृषि सेस लगाया गया है जो किसानों के लिए सरकार द्वारा अच्छा करने की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। कोरोना काल मे जब सब कुछ ठप्प से होकर अब अर्थव्यवस्था जब पटरी की और लौट रहा है तब यह बजट अर्थव्यवस्था में बूस्टर का काम करेगा।