(चन्दन साहू) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / फिंगेश्वर :- शासकीय प्राथमिक शाला भेंडरी(लोहरसी)में अंतर्राष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाया गया।मातृ भाष के महत्व को शाला के प्रधान पाठक भागचंद चतुर्वेदी द्वारा सारगर्भित रूप से बताया गया,हमे कोई भी किताब पढ़ने को मिले उसे मन लगाकर पढ़ना चाहिए।सरपंच मोहन लाल साहू ने भी बच्चों को घर पर मातृ भाषा का अधिक उपयोग करने आहवान किया और कहानी,कविता,उपन्यास आदि पुस्तकों को पढ़कर अपने भाष ज्ञान में बढ़ोत्तरी करना चाहिए।शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ढाल सिंह ध्रुव ने भी बच्चों को सम्बोधित करते हुए, अपने बचपन के मातृ भाषा जिसे हमारे मा सिखाती है उस जो हमारे स्थानीय छत्तीसगढ़ी बोली है, और हिंदी हमारी मातृ भाषा जिसका उपयोग हमे अधिक करना चाहिए छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा अंर्तराष्ट्रीय मातृ भाषा दिवस मनाने पर प्रसन्नता व्यक्त की।कार्यक्रम सरपंच मोहन लाल साहू,ढाल सिंह धुव्र, आनन्द साहू,शिक्षक गण भागचंद चतुर्वेदी, लालजी सिन्हा, टीकूराम ध्रुव,बाल केबिनेट के सदस्य यमन साहू,उत्कर्ष ध्रुव,मुकेश,सौरभ,हुमेश विनय,अभय,घनश्याम,टेमिन सेन,झरना,तेजस्वी, पायल,रंजना आदि उपस्थित रहे।
