(चन्दन साहू ) जिला गरियाबंद
गरियाबंद / राजिम :- भाजपा जिला गरियाबंद के पूर्व जिला अध्यक्ष डॉ रामकुमार साहू जी ने कही की मोदी जी के सरकार के द्वारा वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन जी के द्वारा जो बजट पेस किया गया है वह आत्म निर्भर भारत के दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगा,मोदी जी के द्वारा सभी वर्गों को साथ लेकर देश को सर्वोँमुखि विकास की ओर ले जाने का सपना साकार करने वाला यह बजट खासकर अधोसंरचना के माध्यम से देश के अधिकांश लोगों को लंबे समय तक रोजगार मूहय्या कराने वाला एवं साथ हि व्यापर को बढ़ावा देने वाला है जिससे कोरोना काल में हुए व्यापार घाटा को पूरा करने के साथ साथ आर्थिक मंदी को दूर करने में लाभदायक सिद्ध होगा,लोगों की क्रय क्षमता बढ़ेगी,किसानों के उत्पाद का समर्थन मूल्य बढ़ने से किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी,अधोसरँचन के माध्यम से गांव के विकास का रास्ता प्रशस्त होगा,स्वास्थ के क्षेत्र में लोगों को चिंता मुक्त करने वाला यह बजट स्वच्छ भारत-स्वस्थ भारत के सपने को साकार करने में बड़ा योगदान होगा,
